Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः 21 नवम्बर को ही समाप्त हुआ था भारत और चीन के बीच एक महीने तक चला युद्ध - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः 21 नवम्बर को ही समाप्त हुआ था भारत और चीन के बीच एक महीने तक चला युद्ध

दिल्लीः भारत और चीन के बीच 20 अक्टूबर 1962 को युद्ध शुरू हुआ था। चीन के भारतीय इलाकों पर कब्जों के दावों के बाद दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सामने आ गई थीं। एक महीने चले युद्ध में भारत के करीब 11-12 हजार सैनिकों का मुकाबला करने के लिए चीन ने अपने 80 हजार से ज्यादा सैनिक मैदान में उतार दिए थे।

पूरे एक महीने बाद 20 नवंबर को चीन ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी। साथ ही विवादित क्षेत्र से हटने के लिए भी राजी हो गया। इसके बाद 21 नवंबर 1962 को ये युद्ध समाप्त हो गया। इस युद्ध में भारत के एक हजार 383 जवान शहीद हुए। वहीं, चीन के 722 सैनिक मारे गए थे।

इस युद्ध की भूमिका करीब चार महीने पहले हुए एक विवाद से पड़ी। दरअसल, भारतीय गोरखा सैनिकों ने 4 जुलाई 1962 में घाटी में पहुंचने के लिए एक पोस्ट बनाई थी। इस पोस्ट ने समांगलिंग के एक चीनी पोस्ट के कम्युनिकेशन नेटवर्क को काट दिया, जिसे चीन ने अपने ऊपर हमला बताया था।

इसके बाद चीन के सैनिकों ने गोरखा पोस्ट को 100 गज की दूरी पर घेर लिया था। भारत ने चीन को धमकी दी थी कि वह इसे किसी भी कीमत पर खाली कराकर रहेगा। इसके बाद भारत ने चार महीने तक इस पोस्ट पर हेलिकॉप्टर के जरिए खाद्य और सैन्य सप्लाई जारी रखी थी। इससे बौखलाए चीन अरुणाचल के तवांग और जम्मू कश्मीर के चुशूल में भारतीय सीमा के अंदर घुस आया। इसी के बाद युद्ध शुरू हुआ।

ग्रामोफोन की खोजः  आपने गाने भी सुने होंगे। कभी ना कभी किसी को वॉइस मैसेज भी भेजा होगा। आवाज रिकॉर्ड करना, रिकॉर्डेड आवाज सुनना आज बहुत ही सहज सी बात लगती है। ये सब आज ही के दिन संभव हो पाया था। जब पहली बार आवाज को रिकॉर्ड करके फिर सुना गया था।

1877 में थॉमस अल्वा एडिसन ने दुनिया का पहला फोनोग्राफ बनाया। इस फोनोग्राफ में आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था, लेकिन ये खोज एक प्री-प्लान खोज नहीं थी, बल्कि एक एक्सीडेंटल खोज थी।

दरअसल, बल्ब का आविष्कार करने वाले एडिसन टेलीग्राफ और टेलीफोन से जुड़ी खोज कर रहे थे। वो मैसेज को पेपर टेप पर उतारने और फिर उन्हें टेलीग्राफ के जरिए भेजने वाली मशीन बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी ही रिकॉर्ड की हुई आवाज को दोबारा सुना। एडिसन ने “मैरी हैड ए लिटिल लैंब” नर्सरी राइम गाई और उसे रिकॉर्ड करके दोबारा सुना। फोनोग्राफ ही आगे चलकर ग्रामोफोन के नाम से मशहूर हुआ। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 नवम्बर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1517 : दिल्ली के शासक सिकंदर लोधी द्वितीय का निधन।
1783: हॉट एयर बलून में पहली बार दो लोगों ने पेरिस में उड़ान भरी थी। ये गुब्बारा मॉन्ट गोल्फेयर ब्रदर्स ने बनाया था। हालांकि, इसमें सफर करने वाले फ्रांस के दो आम नागरिक थे।
1872 : कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।
1877 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1906 : चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1916 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म।
1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स जो बाद में :किंग एडवर्ड अष्टम कहलाए बम्बई पहुंचे और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल की।
1931 : हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म।
1939 : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म।
1941 : गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।
1947 : स्वतंत्रता के बाद साढे तीन आने कीमत का प्रथम भारतीय डाक टिकट ‘जय हिन्द’ जारी किया गया।
1962 : भारत-चीन सीमा विवाद में चीन ने संघर्षविराम की घोषणा की।
1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत।
1965: रूस (उस वक्त सोवियत संघ) ने पूर्वी कजाकिस्तान में न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1970 : भारतीय भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का निधन।
1986 : मध्य अफ़्रीकी गणराज्य ने संविधान अपनाया।
1996: यूनाइटेड नेशन ने आज के दिन को वर्ल्ड टेलीविजन डे के रूप में घोषित किया। स्कॉटलैंड के इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड ने टेलीविजन का आविष्कार किया था।
1999 : चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2001 : संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 : मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफरउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
2002 : बुल्गारिया, इस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2005 : रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने।
2006 : भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 : पैप्सिको की चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग और राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
2017: करीब 37 साल तक जिम्बाब्वे पर शासन करने वाले रॉबर्ट मुगाबे को महाभियोग की कार्यवाही शुरू होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा।
2019 : महिन्दा राजपक्षे ने तीसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2019 : स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago