Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफः आज इन राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय

Aaj ka Rashifal 19 November 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 19 नवम्बर  2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की दशाः राहु मेष राशि में हैं तथा मंगल वक्री अवस्था में वृषभ राशि में है। वहीं, चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। केतु तुला राशि में हैं तथा सूर्य, बुध तथा शुक्र वृश्चिक राशि में विचरण कर रहे हैं। शनि मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं गुरु वक्री होकर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि –दोस्तों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे. अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत तलाश रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपनी पार्टी में सभी को आमंत्रित करें। क्योंकि आज आपमें अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रेरित करेगी। प्रेम तथा संतान की स्थिति मध्यम है।

वृष राशि – आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। प्रेम तथा संतान की स्थिति ठीक-ठीक है।

मिथुन राशि – आज आपका तनाव कुछ कम रहेगा. जो लोग कला और लेखन से जुड़े हैं उनके लिए आने वाला समय काफी फायदेमंद साबित होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। प्रेम तथा संतान की स्थिति अच्छी है।


कर्क- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में कलह के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा. आर्थिक स्थिति में ज़रूर सुधार होगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगा। आपका भाई आपकी कल्पना से कहीं अधिक मददगार साबित होगा। प्रेम तथा संतान की स्थिति मध्यम है।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। कोई भी फैसला लेने में आपको दिक्कत महसूस हो सकती है। कोई पुराना विवाद आज सामने आ सकता है। संतान की शिक्षा में प्रगति की संभावना है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। प्रेम तथा संतान की स्थिति अच्छी है।

कन्या राशि – आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी. पढ़ाई के मामले में समय अच्छा दिन है। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज कुछ आर्थिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। प्रेम तथा संतान की स्थिति उत्तम दिखाई दे रही है।

तुला – दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको आलोचना का शिकार भी होना पड़ सकता है. अपना ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ सही रखें और बदले में कटु उत्तर देने से बचें। ऐसा करने से आपको दूसरों की कठोर टिप्पणियों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। प्रेम,संतान तथा व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है।

वृश्चिक राशि – आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है। शाम तक घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि – शनिदेव की कृपा से आपको अपने काम के लिए आवश्यकता से अधिक धन की प्राप्ति होगी. आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान अच्छा है। आप जो भी काम सच्चे मन और ईमानदारी से करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रेम तथा संतान की स्थिति मध्यम है।

मकर-अपनी सेहत की बेहतरी के लिए अपने खान-पान में सुधार करें। आपके मन में शीघ्र धन कमाने की प्रबल इच्छा रहेगी। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त आ सकते हैं। अपने प्रिय को कुछ भी कठोर कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्रेम तथा संतान की स्थिति अच्छी है।

कुम्भ- आज भाग्य का साथ मिलेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी निजी समस्याओं का समाधान होगा। आज अगर आप किसी काम के बारे में गहराई से सोचते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। प्रेम तथा  संतान स्थिति मध्यम है।

मीन राशि –आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है. अविवाहितों के शीघ्र विवाह के योग बन रहे हैं, कार्य क्षेत्र को लेकर भागदौड़ हो सकती है। पारिवारिक सभी समस्याएं भी समाप्त होंगी। अगर आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संतान पक्ष की स्थि अच्छी दिखाई दे रही है।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago