Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः महात्मा गांधी के हत्या गोडसे को आज के ही दिन दी गई थी फांसी

दिल्लीः भारत को आजादी मिले 6 महीने हुए थे। इसी बीच बात 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई। 30 जनवरी को शाम हो चुकी थी और घड़ी में सवार पांच बज रहे थे। महात्मा गांधी दिल्ली स्थित बिड़ला हाउस के प्रार्थना सभा की ओर जा रहे थे। उनके साथ एक शख्स थे गुरबचन सिंह, जिन्होंने गांधी जी से कहा था कि बापू आज आपको थोड़ी देर हो गई है। गांधी जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि जो लोग देर करते हैं, उन्हें सजा मिलती है। इस बात को कुछ मिनट ही हुए थे कि एक शख्स सामने आया और एक-एक कर तीन गोलियां महात्मा गांधी के सीने में उतार दीं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाला शख्स था नाथूराम गोडसे।

गोडसे तो पहले ही महात्मा गांधी की हत्या कर देता। उसने हत्या की साजिश दिल्ली रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में रची थी, लेकिन उस वक्त गोडसे का मन बदल गया था। 8 महीने तक गांधी जी की हत्या का केस लालकिले में बनी ट्रायल कोर्ट में चला। इस दौरान 149 चश्मदीद और अन्य गवाह शामिल रहे।

10 फरवरी 1949 को जज आत्मचरण की अदालत ने नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी की सजा दी। बाकी 5 लोग विष्णु करकरे, मदनलाल पाहवा, शंकर किस्तैया, गोपाल गोडसे और दत्ता परचुरे को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वहीं विनायक दामोदर सावरकर को बरी कर दिया गया। हाईकोर्ट ने किस्तैया और परचुरे को भी बाद में रिहा कर दिया।

15 नवंबर 1949 को नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी दी गई। फांसी वाले दिन गोडसे से मिलने उसके परिजन भी अंबाला जेल पहुंचे थे। जिस दिन दोनों को फांसी की सजा सुनाई जा रही थी, उस दिन गोडसे के एक हाथ में गीता, अखंड भारत का नक्शा और दूसरे हाथ में भगवा रंग का झंडा था।

सचिन तेंदुलकर और वकार यूनुस ने क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया… 1989 में भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा हुआ था। एक तरफ के. श्रीकांत की अगुआई में भारतीय टीम थी, दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के कप्तान थे इमरान खान। इस दौरे की खास बात थी दो युवा खिलाड़ियों का डेब्यू। भारत की ओर से 16 साल के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान की तरफ से 17 साल के वकार यूनुस।

दोनों आज क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार हैं। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 24 गेंद खेलकर 15 रन बनाए थे। इसे इत्तेफाक ही कहें कि सचिन का विकेट वकार ने ही लिया। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 51 शतक के साथ 15,921 रन बनाए। वहीं, वकार ने 87 टेस्ट खेले और 373 विकेट लिए। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 नवम्बर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1920 : जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
1936 : जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1947 : विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949 : महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
1955 : पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961 : संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1977: राजकुमारी ऐन ने पुत्र को जन्म दिया। ब्रिटिश राजशाही के 500 वर्ष से भी अधिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक शाही बच्चे का जन्म एक सामान्य व्यक्ति के घर में हुआ।
1982 : भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन।
1986: देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्‍म हुआ।
1988 : अल्जीयर्स में बैठक के दौरान फलस्तीन नेशनल कौंसिल ने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात के निर्देश पर फलस्तीन की आजादी का ऐलान किया।
1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1998: इराक ने ऐन मौके पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दे दी, जिससे वह ब्रिटेन और अमेरिका के हवाई हमले की मार से बच गया।
2000 : फिजी में तख्तापलट अवैध घोषित।
2000- झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2001 : अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।
2007 : चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
2012 : शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
2019: पाकिस्तान ने बच्चों को टाइफाइड वैक्सीन देना शुरू की। ऐसा करने वाला वो दुनिया का पहला देश बना।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago