Aaj ka Rashifal 14 November 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 14 नवम्बर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। मंगल फिर से पीछे आ गए हैं। वक्री गति से चल रहे हैं वृषभ राशि में। चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में जा चुके हैं। सूर्य और केतु तुला राशि में हैं। बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है, ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
वृषभ-आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
मिथुन-आज के दिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर हुआ है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है।
कर्क-आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। व्यापार भी पहले से थोड़ा बेहतर है।
सिंह-आज के दिन आपका मन अप्रसन्न रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।
कन्या-आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत भी बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा दिख रहा है।
तुला-आज के दिन आपको शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थ्िाति बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है।
वृश्चिक-अब आप जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर हुआ है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चल रहा है।
धनु-आज के दिन आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।
मकर-आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है।
कुंभ-आज के दिन आपके लिए डिस्टर्बिंग समय रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है।
मीन-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। व्यापार सही चलता रहेगा।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…