Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः 13 नवम्बर को फ्रांस के साथ-साथ पूरी दुनिया को दहलाने वाले आतंकवादी हमलों की वजह से याद किया जाता है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने एक के बाद एक 6 जगहों पर कुछ ही मिनटों में हमले किए, जिसमें 130 लोगों की जान चली गई। 350 से ज्यादा घायल हो गए। हमलों के बाद फ्रांस में इमरजेंसी लगा दी गई।

आतंकियों ने बार, रेस्टोरेंट, स्टेडियम, कंसर्ट हॉल कुछ नहीं छोड़ा था। 7 आतंकियों ने आत्मघाती हमले किए थे। पहला हमला रात 9 बजकर 20 मिनट पर एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर हुआ था। जिस वक्त ये हमला हुआ था, उस वक्त जर्मनी और फ्रांस के बीच मैच चल रहा था। वहां तब के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मौजूद थे।

सबसे खतरनाक हमला बेटेकलां कंसर्ट हॉल में हुआ था। 1500 सीटों वाला ये कंसर्ट हॉल पूरा भरा हुआ था। तभी तीन आतंकवादी अंदर घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सबसे ज्यादा 89 मौतें इसी हमले में हुई थीं। इस हमले में आतंकियों ने वैसी ही रणनीति अपनाई थी जैसी रणनीति 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमले में अपनाई गई थी। मुंबई में भी आतंकियों ने ताज होटल में जाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी थी। पेरिस में ऐसे ही हमले तीन जगहों पर हुए थे।

इन हमलों की एक वजह इसी साल जनवरी में चार्ली हेब्दो मैग्जीन में छपे पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून को भी माना गया था। पेरिस में हुए ये हमले मार्च 2004 में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हुए हमले के बाद सबसे भयानक थे। 11 मार्च 2004 को मैड्रिड की ट्रेनों में हुए बम धमाकों में 191 लोगों की जान गई थी और 1800 लोग घायल हुए थे।

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मरीनर-9 13 नवंबर 1971 को नासा का मरीनर-9 मंगल की कक्षा में पहुंचा था। इसी के साथ किसी दूसरे ग्रह की कक्षा में जाने वाला ये पहला मेन मेड ऑब्जेक्ट बना गया था।

1960 में नासा ने मरीनर मिशन की शुरुआत की थी। 1962 से 1973 के दौरान कुल 10 मरीनर लॉन्च किए गए। मरीनर-9 को नासा ने 30 मई को फ्लोरिडा से लॉन्च किया था। 13 नवंबर को जब ये मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा तब वहां धूल भरा तूफान आया हुआ था। करीब एक महीने बाद जब ये तूफान खत्म हुआ तब मरीनर-9 ने मंगल और उसके चंद्रमाओं की पास से तस्वीरें भेजीं।

कोलंबिया में ज्वालामुखी विस्फोट- 13 नवंबर 1985 को कोलंबिया में ‘नेवादो देल रुइज’ नाम का एक ज्वालामुखी फट गया था। इसने इतनी तबाही मचाई थी कि 80 वर्ग किमी. के इलाके में सिर्फ और सिर्फ राख ही राख नजर आ रही थी। इस ज्वालामुखी विस्फोट में 25 हजार लोग मारे गए थे।

स्थानीय समयानुसार दिन के 3 बजे ज्वालामुखी में से राख और धुंआ निकलना शुरू हो गया था। ये एक एक्टिव ज्वालामुखी था इसलिए लोगों ने ज्यादा परवाह नहीं की। शाम तक ज्वालामुखी और तेजी से अपने अंदर से राख और धुंआ उगलने लगा, लेकिन अभी तक स्थिति कंट्रोल में थी। रात होने के बाद लोग अपने-अपने घरों में सोने चले गए और तभी अचानक 11 बजे एक जोरदार धमाके के साथ ज्वालामुखी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। लोगों को भागने का मौका ही नहीं मिला और 25 हजार से ज्यादा लोग ज्वालामुखी की चपेट में आ गए। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 13 नवम्बर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1780: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।
1831: स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।
1864: यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।
1898: काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता विद्यालय का उद्घाटन किया।
1917: प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ।
1918: ऑस्ट्रिया गणराज्य की स्थापना हुई।
1927: दुनिया की पहली सबसे लंबी अंडरवॉटर टनल की शुरुआत हुई। ये टनल अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के बीच थी। इसके नॉर्थ ट्यूब की लंबाई 8,558 फीट और साउथ ट्यूब की लंबाई 8,371 फीट थी। इसका नाम इसे डिजाइन करने वाले इंजीनियर क्लिफोर्ट होलैंड के नाम पर रखा गया था।
1945: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म हुआ।
1950: तिब्बत ने आज ही के दिन चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1960: स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।
1967: फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म हुआ।
1968: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1968: हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म हुआ।
1969: लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।
1971: अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा।
1975: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
1979: एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। नई प्रौद्योगिकी की शुरुआत और अन्य मुद्दों पर प्रबंधन तथा यूनियनों के बीच विवाद के चलते अखबार का प्रकाशन रोक दिया गया था।
1985: पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गये।
1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998: चीन के विरोध के बावजूद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004: अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2008: ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2013: तिब्बत में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे पुरानी बड़ी बिल्ली के जीवाश्म की खोज की।
2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल।
2019: भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here