Subscribe for notification
ट्रेंड्स

विधानसभा चुनावः हिमाचल प्रदेश में मतदान जारी, 56 लाख मतदाता करेंगे 412 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रही है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग चलेगी। इस दौरान राज्य के करीब 56 लाख मतदाता 412 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य के करीब 56 लाख मतदाताओं में 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

किस जिले में कितनी सीटें और कितने वोटर्स?

जिला सीटें वोटर
शिमला 8 5,87,767
कांगड़ा 15 13,34,542
सोलन 5 4,14,956
चंबा 5 3,99,747
हमीरपुर 5 4,17,216
सिरमौर 5 3,99,247
कुल्लू 4 3,31,500
लाहौल स्पीति 1 25,496
ऊना 5 4,31,551
किन्नौर 1 60,289
मंडी 10 8,60,317
बिलासपुर 4 3,30,200

 

सबसे ज्यादा वोटरः राज्य के कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1,06,976 वोटर और लाहौल स्पीति में सबसे कम 24,744 में सबसे कम वोटर है।

सबसे ज्यादा पोलिंग बूथः वहीं राज्य के कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 1,625 और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 92 पोलिंग बूथ हैं। सभी मतदान केंद्र पोलिंग के लिए तैयार कर दिए गए है। 15 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां और 15% EVM रिवर्ज रखी गई है, ताकि कहीं EVM के खराब होने पर तत्काल बदला जा सके।

विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता के मकसद से 50 फीसदी पोलिंग बूथों पर वेब-कॉस्टिंग करवाई जाएगी, ताकि कोई शरारती तत्व मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न न कर सके। वेब-कॉस्टिंग के जरिए केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली से ही प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर नजर रखेगा।

राज्य में विधानसभा चुनाव का जिम्मा 33 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी संभाल रहे हैं। इनमें CRPF, SSB, ITBP, पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल है।

वहीं राज्य के 142 पोलिंग बूथ महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। इन पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिस कर्मी ही संभालेंगी। इसका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसी तरह 37 पोलिंग बूथ को दिव्यांग कर्मी ही संचालित करेंगे।

मतदान खत्म होने के बाद EVM को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। इस कमरों के बार दिन-रात पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव नतीजों की घोषणा 08 दिसंबर को होगी।

Delhi Desk

Recent Posts

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

2 minutes ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

11 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

11 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

24 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

1 day ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

1 day ago