Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः 1.7 करोड़ लोगों की मौत के बाद आज के ही दिन समाप्त हुआ था दुनिया का सबसे भीषण महायुद्ध - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः 1.7 करोड़ लोगों की मौत के बाद आज के ही दिन समाप्त हुआ था दुनिया का सबसे भीषण महायुद्ध

दिल्लीः 28 जून 1914 को दुनिया का सबसे भीषण महायुद्ध यानी प्रथम विश्वयुद्ध ऑस्ट्रिया-हंगरी के युवराज की हत्या से शुरू हुआ और 11 नवंबर 1918 को खत्म हुआ। करीब चार साल तक चले इस महायुद्ध में 1.7 करोड़ लोगों की मौतें हुईं। इसे आधुनिक इतिहास का प्रथम ‘वैश्विक महाभारत’ भी कहा जा सकता है।

यह युद्ध कब और कैसे शुरू हुआ, इस पर कई मत हैं, लेकिन हकीकत यह है कि महायुद्ध तत्कालीन ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य के युवराज फ्रांत्स फर्डिनांड की हत्या के साथ शुरू हुआ था। 28 जून 1914 को फर्डिनांड अपनी पत्नी सोफी के साथ बोस्निया के दौरे पर थे, जहां उनकी हत्या हुई थी। इस हत्या से ऑस्ट्रिया का राजघराना बौखला गया और उसे हत्या में सर्बिया की साजिश लग रही थी। ऑस्ट्रिया-हंगरी के सम्राट फ्रांत्स योजेफ ने 28 जुलाई 1914 को सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

यह पहला युद्ध था, जिसमें यूरोप के ज्यादातर देश शामिल थे। रूस, अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अन्य इलाकों में भी यह युद्ध लड़ा गया। मुख्य रूप से यह युद्ध सेंट्रल पॉवर्स यानी जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी और तुर्की के खिलाफ मित्र गुट यानी फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, रूस, इटली, जापान और 1917 से अमेरिका ने लड़ा। यह युद्ध सेंट्रल पॉवर्स की हार के बाद ही खत्म हुआ। 11 नवंबर 1918 को युद्धविराम से पहले ही जर्मनी में जन-असंतोष इतना बढ़ गया था कि सम्राट विलहेल्म द्वितीय को सिंहासन छोड़ना पड़ा और नीदरलैंड में शरण लेनी पड़ी।

इस महायुद्ध में लाखों भारतीय सैनिक ब्रिटेन की ओर से लड़े। पहले विश्वयुद्ध वाले दिनों में मिडिल-ईस्ट भेजे गए भारतीय सैनिकों में से 60 फीसदी मेसोपोटामिया (वर्तमान इराक) में और 10 प्रतिशत मिस्र और फिलिस्तीन में लड़े। इन देशों में वे लड़ाई से ज्यादा बीमारियों से मारे गए।

जेएनयू में विदेशी छात्र की जीत…अमेरिकी चुनावों में भारतीय मूल के लोगों की जीत समझ आती है, लेकिन अगर कोई अमेरिकी भारत में आकर चुनाव जीते तो? जी, हां। ऐसा हुआ था 2006 में, जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रसंघ चुनावों में अमेरिकी छात्र टायलर विलियम्स ने जीत हासिल की थी। टायलर एक कम्युनिस्ट थे और 28 साल की उम्र में वे JNU छात्रसंघ में 300 से अधिक वोटों के अंतर से उपाध्यक्ष बने थे। टायलर जेएनयू में हिंदी के छात्र थे और फर्राटेदार हिंदी बोल लेते थे। नक्सलबाड़ी आंदोलन पर टायलर ने BBC से कहा था कि भारत के छोटे-छोटे गांवों में लोग अपने बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। अगर वे हथियार उठाते हैं तो हम इसका समर्थन करेंगे। वे अमेरिका बनाने के लिए हथियार नहीं उठा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 11 नवम्बर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1208: ओत्ता वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
1745: चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।
1818: मलक्का में रॉबर्ट मॉरिसन ने एंग्लो-चीनी कॉलेज (बाद में इसका नाम बदलकर यिंग वा कॉलेज) की स्थापना की।
1836ः चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1839: अमेरिका में पहले राजकीय सैन्य कॉलेज वर्जीनिया सैन्य संस्थान की स्थापना की गयी।
1852: वेस्टमिंस्टर का नया पैलेस लंदन में खोला गया।
1880: ऑस्ट्रेलियाई बैंक लुटेरे बुशृंगेर नेड केली को मेलबर्न में फांसी दी गयी।
1888 : स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।
1888: प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।
1889: वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।
1918ः पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1930: एल्बर्ट आइंस्टीन को ‘आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर’ के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।
1934: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में युद्ध में सेवाएं देने वालों के सम्मान में ‘द श्राइन ऑफ रिमेंबरेंस’खोला गया।
1938: इज़्मत इनोऊ तुर्की के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1953: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पहली बार ‘पोलियो वायरस’ की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।
1962ः कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1965: प्रधानमंत्री इयान स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिणी रोडेशिया ब्रिटेन से अलग होकर रोडेशिया बन गया।
1966ः अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जैमिनी-12’ लॉन्च किया।
1975ः अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1975: शिलॉन्ग समझौता हुआ, जिसमें नागालैंड की अंडरग्राउंड सरकार ने बिना किसी शर्त के भारत का संविधान स्वीकार किया।
1975: ऑस्ट्रेलिया में एक संवैधानिक संकट के दौरान गवर्नर-जनरल जॉन केर ने प्रधानमंत्री गफ व्हिटलाम की सरकार को खारिज कर दिया और संसद को भंग कर दिया।
1982: इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत हो गयी।
1985: एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
2000: ऑस्ट्रिया के कपहून स्थित एल्पाइन सुरंग में एक केबल कार में आग लगने से 155 लोगों की मौत हो गयी।
2002ः माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स ने भारत में एड्स के खिलाफ लड़ाई में 100 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की।
2004ः प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया के तहत कश्मीर में सैनिकों की संख्या घटाने की घोषणा की।
2004ः फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की, महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
2005: सऊदी अरब को बारह साल की चर्चा और वार्ता के बाद विश्व व्यापार संगठन के सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया।
2008 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।
2008: मिस्र में रानी सेशेत के लगभग 4300 साल पुराने पिरामिड की खोज की गयी।
2010: हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने पनामा के रासायनिक टैंकर पर कब्जा कर लिया।
2013: सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
2014: पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

एग्जिट पोल में हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार, जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार के आसार

दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर विभिन्न एजेन्सियों ने सर्वे किया है। विभिन्न एजेंसियों की…

14 seconds ago

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए पीएनबीएआरडी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल…

57 mins ago

हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगेस कांग्रेस का मकसद बांटो और सत्ता में रहो, वे दलित-आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझतेः मोदी

ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…

2 hours ago

T-20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड ने 58 रन से किया पराजित

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…

5 hours ago

मां दुर्गा के नौ रूप 09 मूल्यों का प्रतीक, अगर ये बातें जिंदगी में उतार लें तो प्रोफेशनल सक्सेस आपके पीछे आएगी

दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…

5 hours ago

इंडिगो एयरलाइन का बुकिंग सिस्टम में गड़बड़ी, चेक-इन करने में परेशानी, देश भर में एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की लगी हैं लंबी कतारें लगीं

दिल्लीः विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो हो गया है, जिसका बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है।…

6 hours ago