Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः पीएम मोदी ने छह साल पहले आज के ही दिन की थी नोटबंद की घोषणा, पल भर में रद्दी कागज का टुकड़ा बन गई थी 86 फीसदी भारतीय करेंसी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः पीएम मोदी ने छह साल पहले आज के ही दिन की थी नोटबंद की घोषणा, पल भर में रद्दी कागज का टुकड़ा बन गई थी 86 फीसदी भारतीय करेंसी

दिल्लीः आज से छह साल पहले यानी 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश दिया था। इसमें उन्होंने 500 और 1,000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा कर दी थी। पीएम मोदी की ओर से एकाएक की गई घोषणा से उस समय बाजार में चल रही 86 फीसदती करेंसी महज रद्दी कागज का टुकड़ा हो गई।

इसके बाद लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए धीरे-धीरे भारतीय रिजर्व बैंक ने करेंसी उपलब्ध कराई। ATM से पैसे निकालने और बैंकों में पैसे जमा करने के लिए लगी लाइनों में ही पूरे देश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कारण कई तरह के थे, लेकिन मौतें लाइन में लगने के दौरान होने से खूब राजनीति भी हुई।

सरकार ने नोटबंदी को काले धन के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बताया। लेकिन, भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट कहती है कि 99 प्रतिशत करेंसी बैंकों में आ गई। यानी काले धन को लोगों ने असेट्स में कन्वर्ट कर लिया। कुछ हद तक डिजिटल पेमेंट्स में बढ़ोतरी आई जरूर लेकिन कुछ समय बाद वह भी कैश इकोनॉमी में कन्वर्ट होती गई। इनकम टैक्स में जरूर एक साल बढ़ोतरी दिखी और टैक्सपेयर्स भी बढ़े, लेकिन कलेक्शन पर उसका बहुत ज्यादा असर नहीं दिखा। इतना ही नहीं, शुरुआत में सरकार ने यह भी दावा किया था कि जाली नोट की समस्या खत्म हो जाएगी। हालांकि, उस समय दो हजार रुपए के नोट मार्केट में सर्कुलेट किए थे और उसके हाई-क्वालिटी जाली नोट बाजार में आने की वजह से पिछले साल से उसकी छपाई भी बंद कर दी है।

नोटबंदी की वजह से GDP ग्रोथ रेट जरूर घट गया था। आर्थिक विकास दर घटकर 5% के आसपास ठिठक गई थी। कुछ महीने के लिए कारोबारी गतिविधियां ही थम गई थी। जैसे-तैसे संभल रहे थे कि केंद्र सरकार ने GST लागू कर दिया। कारोबारियों, खासकर MSMEs की हालत खराब हो गई। नोटबंदी के बाद से बेपटरी हुई भारतीय इकोनॉमी पटरी पर आने के लिए संघर्ष कर रही है। कोविड-19 ने भारतीय कारोबारियों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है।

दुनिया का पहला एक्स-रे लियाः मौजदा समय में एक्स-रे की बात करें तो बच्चे-बच्चे को पता है कि यह क्या होता है और क्यों निकाला जाता है। हड्डियों के टूटने से लेकर अंदरुनी हिस्सों की टूट-फूट देखने के लिए X-रे निकाला जाता है। इसकी खोज का किस्सा भी दिलचस्प है। जर्मनी के प्रोफेसर विल्हन कॉनरैड रोन्टजन ने 1895 में इसकी खोज की थी। विल्हम कैथोड रेडिएशन से प्रयोग कर रहे थे। उन्हें महसूस हुआ कि X-रे इंसानी टिश्यू के पार निकल जाता है। दरअसल, उनकी पत्नी बर्था का हाथ बीच में आ गया था। इम्प्रेशन में उनकी सिर्फ हड्डियां दिखी थी। जब इस बारे में और प्रयोग किए तो विल्हम अज्ञात किरणों तक पहुंचे, जिनकी वजह से यह प्रिंट निकला था। इन अज्ञात किरणों का नाम उन्होंने X-रे रखा गया। इस खोज के लिए रोन्टजन को 1901 में फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 नवंबर को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं पर.

1627: मुगल शासक जहांगीर का निधन।
1829: ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा खत्म करने की पहल की।
1920ः भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म।
1922: दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियन बर्नार्ड का जन्म हुआ।
1927: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ।
1929ः भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म।
1939ः एडोल्फ हिटलर की हत्या के लिए टाइम-बम लगाया था। किस्मत से हिटलर बच गया।
1945 : हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
1956ः संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957: ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1959: प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन हुआ।
1967: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1972: होम बॉक्स ऑफिस (HBO) लॉन्च हुआ, जो अमेरिका का सबसे पुराना पेड TV चैनल है।
1988 : चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
1992 : जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1998ः बांग्लादेश में पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या के मामले में 15 लोगों को मौत की सजा।
1999ः राहुल द्रविड़ और सचिन तेंडुलकर ने वन-डे क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2008ः भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2013 : फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत।
2013 : सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत।
2016 : तमाम आकलन और रायशुमारियों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए। तमाम अनुमानों में उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन की जीत की भविष्यवाणी की गई थी।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago