Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

एक-दूजे से जुदा होंगे सानिया और शोएब, पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट, तलाक की कर रहे हैं तैयारी

इस्लामाबादः स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक-दूजे से जुदा हो सकते हैं। दोनों तलाक की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शोएब ने सानिया को धोखा दिया है और अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

आपको बता दें कि 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हैदराबाद में हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था।

अब 12 साल बाद शोएब-सानिया के तलाक की चर्चा है। इन बातों को सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा हवा मिल रही है। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है- टूटे दिल कहां जाते हैं?

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी डाली है। इसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। लिखा- Where do broken hearts go. To find Allah ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वह दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं।

आपको बता दें कि सानिया और शोएब 30 अक्टूबर को एक साथ नजर आए थे। मौका था बेटे इजहान के जन्मदिन का। शोएब ने फोटो पोस्ट की, लेकिन उन्होंने जो लिखा, उससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे। शोएब ने लिखा, “जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।”

हालांकि सानिया या शोएब ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक खुलकर कुछ नहीं लिखा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट से ही लोग अटकलें लगा रहे हैं। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि बेटे की परवरिश मिलकर कर सकें। रिपोर्ट्स में बस इतना कहा जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था। हालांकि इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं लिखा जा रहा है। शोएब किसी और के साथ रिश्ते में हैं? रिपोर्ट में इसका भी जिक्र नहीं किया गया है। बस इतना कहा जा रहा है कि दोनों ने तलाक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शोएब की पहली पत्नी सानिया नहीं, आयशा सिद्दीकी हैं। 2010 में सानिया-शोएब की शादी से पहले आयशा मीडिया में आई थीं, उन्होंने कहा था कि वे शोएब की पत्नी हैं। बिना तलाक दिए शोएब शादी नहीं कर सकते हैं। हैदराबाद की रहने वाली आयशा ने कहा था कि शोएब मोटा होने की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते।

पहले तो शोएब इस शादी से इनकार करते रहे और तलाक नहीं देने के बात कही, लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दिया। ये तलाक सानिया से शादी होने के बाद दिया गया था।

शोएब शादी से पहले सानिया के घर पर रहे थे। इसे लेकर भी विवाद हुआ। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा था कि शादी से पहले दुल्हन के घर रहना इस्लाम के खिलाफ है। तब सानिया के घर के बड़ों ने तय किया कि शोएब शादी से एक दिन पहले होटल में शिफ्ट हो जाएं। ऐसा ही हुआ।

आपको बता दें कि मीडिया के चलते शोएब का निकलना मुश्किल हुआ तो सानिया के चाचा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। लगा कि घर में झगड़ा हो रहा है। मीडिया ने उन्हें घेरा तो शोएब चुपचाप छोटी कार में नीचे लेटकर होटल पहुंचे। सानिया ने बताया था कि ये कार घर में सब्जी और सामान लाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago