Aaj ka Rashifal 05 November 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 05 नवम्बर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र, केतु तुला राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। चंद्रमा और गुरु मिलकर अप्रत्यक्ष गजकेशरी योग बना रहे हैं मीन राशि में। गुरु और मंगल वक्री हैं।
मेष-आज के दिन आपका मन खर्च की अधिकता परेशान रहेगा। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पर भी ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब शुभ होगा।
वृषभ-आज के दिन आफके आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
मिथुन-आज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। संतान और प्रेम की स्थिति भी अच्छी है।
कर्क-आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा।
सिंह-आज के दिन किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापार लगभग ठीक है।
कन्या-आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शादी तय हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। नौकरी की दृष्टि से अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
तुला-आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान पहले से बेहतर है। व्यापार अच्छा चलेगा।
वृश्चिक-आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यापार आपका लगभग ठीक चलेगा।
धनु-आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है।
मकर-आज के दिन आपको व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। भाई-बहन कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है।
कुंभ-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अच्छा है।
मीन-आज के दिन आप ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…