Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः जानिए कब गंगा को घोषित किया गया था राष्ट्रीय नदी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः जानिए कब गंगा को घोषित किया गया था राष्ट्रीय नदी

दिल्लीः मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गंगा और नमामि गंगे बहुत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हों, लेकिन यह जानना जरूरी है कि इस पर काम पहले ही शुरू हो गया था। 2008 में 4 नवंबर को मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया। इसके साथ ही नदी को प्रदूषण और अन्य समस्याओं से मुक्त करने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त गंगा नदी घाटी प्राधिकरण गठित करने का फैसला लिया था।

गंगा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1985 में ही गंगा कार्ययोजना शुरू कर दी थी। फॉलोअप के तौर पर मनमोहन सिंह सरकार ने इसे राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया। 2008 में यह फैसला भी हुआ था कि गंगा नदी घाटी प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होंगे। जिन राज्यों से गंगा नदी बहती है, उनके मुख्यमंत्री इसके सदस्य होंगे। यानी एक तरह से मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही गंगा नदी पर काम को गति मिली। 2014 में सरकार बदली और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने गंगा नदी को लेकर जोर-शोर से काम शुरू कर दिया। इसमें 20 हजार करोड़ रुपए के बजट से फ्लैगशिप प्रोग्राम नमामि गंगे भी शामिल है।

नमामि गंगे केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य गंगा नदी के प्रदूषण को कम करना और नदी को पुनर्जीवित करना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने गंगा कायाकल्प के नाम से अलग से विभाग भी बनाया। इस परियोजना के तहत दिसंबर 2021 तक पहले चरण में विश्व बैंक से 4,535 करोड़ रुपए मंजूर हो चुके हैं। मिशन के तहत 25,000 करोड़ रुपये की 313 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। मार्च 2020 तक इसमें से सिर्फ 116 पूरी हो पाई थीं। डेडलाइन दिसंबर 2020 की है।

बराक ओबामा ने जीता राष्ट्रपति का चुनावः बराक ओबामा 2008 में 4 नवंबर को ही अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए। होनुलूलू में जन्में बराक की मां अमेरिकी गोरी हैं और पिता केन्या के बुद्धिजीवी अश्वेत। बचपन में ही उनके माता-पिता के बीच तलाक हो गया था। ओबामा का पालन-पोषण नाना-नानी ने अमेरिका में किया।

ओबामा के दोस्त स्पोर्ट्स में अव्वल रहने के कारण उन्हें ओबॉम्बर कहकर बुलाते थे। ‍शिकागो की एक लॉ फर्म में काम करते हुए मिशेल रॉबिन्सन से उनकी मुलाकात हुई। वहीं उन्हें प्यार हुआ और 1992 में दोनों ने शादी कर ली। ओबामा को 2009 में शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिला है। ओबामा ने दो पुस्तकें लिखी हैं- ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर: ए स्टोरी ऑफ रेड एंड इनहेरिटेन्स और द ओडेसिटी ऑफ होप। पुस्तकों पर आधारित ऑडियो बुक को प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार मिला है। ओबामा ने कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए ऑपरेशन जेरोनिमो चलाया था। ओबामा का नाम 2005 में टाइम मैगजीन द्वारा विश्व के महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची में आया। ओबामा की दो बेटियां हैं साशा और मालिया। ओबामा फिट रहने के लिए अक्सर बास्केटबॉल खेलते हैं। वे बास्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 नवम्बर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1509: अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय बने।
1618: मुगल शासक औरंगजेब का जन्म।
1822ः दिल्ली में वाटर सप्लाई स्कीम की शुरुआत।
1911ः अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस और जर्मनी के बीच समझौता।
1925ः अमेरिका में नेल्ली टेलर रॉस व्योमिंग स्टेट की पहली महिला गवर्नर बनीं। वह किसी भी यूएस स्टेट की पहली महिला स्टेट गवर्नर बनीं। आज तक अमेरिका में कोई भी महिला प्रेसिडेंट नहीं बनी है।
1929: प्रख्यात गणितज्ञ शकुन्तला देवी शकुन्तला देवी का जन्म हुआ।
1946 :43 देशों के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन गठन हुआ।
1952: अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी बनी। यह दुनियाभर से सिग्नल इंटेलिजेंस जुटाती है और उनकी मॉनिटरिंग करती है।
1954: दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना की गई।
1957: ऑस्ट्रेलिया के 28वें प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का जन्म हुआ।
1970: कत्थक सम्राट पंडित शंभू महाराज का निधन हुआ।
1979: ईरान के तेहरान में स्टूडेंट्स ग्रुप ने अमेरिकी दूतावास में 52 अमेरिकियों को बंधक बनाया। यह संकट 444 दिन चला। दोनों देशों के रिश्ते भी खराब हुए।
1984 : ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने
1997ः सियाचिन बेस कैम्प में सेना की ऑफ सिग्नल ने विश्व का सबसे ऊंचा एस.टी.डी. बूथ बनाया।
2000ः संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने और विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
2002: चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
2008ः भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2011: भारत सरकार ने अंग्रेजी में ओडिशा की स्पेलिंग को Orissa के स्थान पर Odisha किया। हिंदी में उड़ीसा कहा जाता था, जिसे अब ओडिशा कहते हैं।
2015: दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।
2015: पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।
2017: भारत में वर्ल्ड फूड इंडिया एक्जिबिशन लगी, जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago