Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 34 साल पहले एक एक्सपेरिमेंट के कारण 60 हजार कम्युटर ठप हो गए थे और अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र नासा भी इसे समझ नहीं पाया था। दरअसल अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट थे रॉबर्ट मॉरिस। मॉरिस कॉर्नेल आने से पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए थे और पूरी यूनिवर्सिटी में उनकी पहचान टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट के तौर पर थी। उन्हें कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम यूनिक्स में महारत हासिल थी।

कॉर्नेल आने के बाद मॉरिस एक ऐसे प्रोग्राम पर काम करने लगे जो एक कम्प्यूटर Worm की तरह इंटरनेट पर फैल सके। मॉरिस इसे एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर करना चाह रहे थे। उन्होंने अपना प्रोग्राम बनाया और पकड़ में न आने के लिए MIT के एक कम्प्यूटर को हैक किया। इस कम्प्यूटर के जरिए 2 नवंबर 1988 को मॉरिस ने अपना ये प्रोग्राम रिलीज कर दिया।

ये एक कम्प्यूटर Worm था, जो बिना किसी सॉफ्टवेयर के खुद से ही अपनी फोटोकॉपी कर कम्प्यूटर में फैल सकता था।

जैसे ही ये प्रोग्राम रिलीज हुआ इंटरनेट से जुड़े हुए कम्प्यूटर धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगे। अमेरिकी एजेंसी FBI के पास एक के बाद एक लगातार कॉल्स आने लगे। अगले 24 घंटे में 6 हजार लोगों ने FBI के पास शिकायत की। NASA, हार्वर्ड, प्रिंसटन, जॉन हॉपकिन्स से लेकर अमेरिकी मिलिट्री के कम्प्यूटर्स ने भी काम करना बंद कर दिया।

जब मॉरिस ने देखा कि उनका प्रोग्राम तबाही मचा रहा है, तो उन्होंने अपने एक दोस्त को कॉल कर बताया कि ये प्रोग्राम उन्होंने ही बनाया है। मॉरिस के दोस्त ने अनजान बन न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर को कॉल कर बताया कि इस प्रोग्राम के पीछे RTM नाम का एक शख्स जिम्मेदार है। RTM यानी रॉबर्ट टप्पन मॉरिस, मॉरिज का पूरा नाम। साथ ही ये भी बताया कि पूरा प्रोग्राम एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर लॉन्च किया गया था और इसका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

FBI ने मॉरिस को गिरफ्तार कर लिया और ट्रायल में वे दोषी पाए गए। हालांकि, उन्हें जेल नहीं भेजा गया, लेकिन उन पर फाइन लगाया गया और कहा गया कि वे 400 घंटे समाज सेवा करें।

मणिपुर में आयरन लेडी का अनशनः इरोम चानु शर्मिला ने 2 नवंबर 2000 को पैरामिलिट्री सैनिकों के हाथों मणिपुर के 10 लोगों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA) को रद्द करने की मांग के साथ शर्मिला ने 26 जुलाई 2016 को अपना अनशन खत्म किया। तब तक उनके नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हो चुके थे। पहला, सबसे लंबी भूख हड़ताल का और दूसरा, सबसे ज्यादा बार जेल से रिहा होने का।

मॉरीशस पहुंचा ‘एटलस’ जहाजः आज से 188 साल पहले एटलस नाम का जहाज 2 नवंबर 1834 को भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इसकी याद में वहां 2 नवंबर अप्रवासी दिवस मनाया जाता है। मॉरीशस आज जो है, उसका बड़ा श्रेय वहां गए भारतीय मजदूरों को जाता है। उन्होंने अपनी मेहनत से इस देश को नई पहचान दी है। एटलस से जो मजदूर मॉरीशस पहुंचे थे, उनमें 80 प्रतिशत तक बिहार से थे। उन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाता था, यानी समझौते के आधार पर लाए गए मजदूर।

इन्हें लाने का उद्देश्य था मॉरीशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना। अंग्रेज 1834 से 1924 के बीच भारत के कई मजदूरों को मॉरीशस ले गए। मॉरीशस जाने वालों में सिर्फ मजदूर नहीं थे। ब्रिटिश कब्जे के बाद मॉरीशस में भारतीय हिंदू और मुस्लिम दोनों व्यापारियों का छोटा, लेकिन समृद्ध समुदाय भी था। यहां आने वाले अधिकांश व्यापारी गुजराती थे। 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटिश इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुए। भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में ही मॉरीशस को 1968 में आजादी मिली थी। राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में यह गणतंत्र बना।

बीबीसी ने लॉन्च किया पहला TV चैनलः बीबीसी (BBC) यानी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन को कौन नहीं जानता? 2 नवंबर 1936 में BBC ने औपचारिक रूप से पहला TV चैनल लॉन्च किया था और वह दुनिया की पहली रेगुलर TV सर्विस थी। BBC की सर्विसेस इतनी लोकप्रिय हुई कि कई देशों ने इसे फॉलो किया। वैसे BBC की शुरुआत 1925 में एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर हुई थी, लेकिन दो साल में ही यह एक पब्लिक कंपनी बन चुकी थी। भले ही BBC आज भी ब्रिटिश संसद के प्रति जवाबदेह है, लेकिन इसे पूरी आजादी मिली हुई है। ब्रिटिश शाही परिवार BBC ट्रस्ट के 12 सदस्यों को नियुक्त करता है और यह ट्रस्ट ही BBC के रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 93 नवम्बर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1534 – सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म हुआ।
17740 ब्रिटिश इंडिया के कमांडर-इन-चीफ रॉबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1834 – एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था।
1835- अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों में फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। इसे फ्लोरिडा युद्ध भी कहते हैं।
1841 – अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1914 – रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1936 – बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी।
1950- नोबेल पुरस्कार विजेता, महान नाटककार एवं कुशल राजनीतिज्ञ जार्ज बर्नार्ड शा का निधन हुआ।
1960 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।
1965 – बॉलीवु अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म हुआ।
1982 – प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म हुआ।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला।
2002 – पीडीपी के नेता मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2004- चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 लोगों की मौत ।
2005 – कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2012- प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here