मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज यानी 01 नवंबर 2022) को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान सहित कई अभिनेता उनके हुस्न के कायल रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से बॉलीवुड में कुछ क्लैश भी हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या का दिल किसके लिए धड़का करता था? नहीं, तो चलिए आज हम आपको ऐश्वर्या राय बच्चन की पहली मोहब्बत के बारे में बताते हैं।
कौन था पहला प्यार ? – अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लव कोई सुपरस्टार नहीं था, बल्कि एक ऐसा इंसान था जिसे ज्यादातर लोग जानते तक नहीं हैं। असल में बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ऐश्वर्या राय एक मॉडल थीं और उन्हें काफी वक्त मॉडलिंग करियर में दिया है। बताते हैं कि उस वक्त ऐश्वर्या राय का दिल मॉडल राजीव मूलचंदानी पर आ गया था।
रिलेशनशिप में था कपल- अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और राजीव मूलचंदानी को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका था और कहते हैं कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थे। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि ये दोनों सितारे एक-दूजे से अलग हो गए? इसके पीछे की वजह व महत्वाकांक्षाएं बताई जाती हैं जिन्हें लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही बहुत ज्यादा सीरियस थीं।
ऐश्वर्या और मूलचंदानी के अलग होने की वजह- बताते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपने करियर और अपने फ्यूचर को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थीं। वह लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहती थीं और तब सिर्फ अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं, लेकिन राजीव मूलचंदानी रिश्ते में ठहराव लाकर उसे अपने अंजाम तक पहुंचाना चाहते थे। यही वजह थी कि कुछ समय के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…