Subscribe for notification
ट्रेंड्स

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा Live: अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी, बच्चों संग लगाई दोड़, महिलाओं के साथ किया डांस

हैदराबादः सात सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा इन दिनों तेलंगाना है। राज्य में इस यात्रा के 5वें दिन राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी रविवार सुबह जडचेरला में स्कूली बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान बच्चों से बात करते-करते उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया। साथ चल रहे बाकी लोगों ने भी उनके साथ दौड़ लगाई, लेकिन राहुल की रफ्तार इतनी तेज थी कि सिक्योरिटी में तैनात कर्मचारियों और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पीछे छूट गए। राहुल से मिलने पहुंचे बच्चे भी उनकी स्पीड की बराबरी नहीं कर पाए।

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गोलापल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने महिलाओं के साथ बथुकम्मा डांस किया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने उनका साथ दिया। आपको बता दें कि बथुकम्मा फेस्टिवल तेलंगाना की महिलाओं का स्थानीय त्योहार है। तेलुगु में बतुकम्मा का मतलब होता है, देवी मां जिन्दा है। इसे महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है।

तेलंगाना में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 5वां दिन है। आज इसके 22 किमी का सफर पूरा करने की उम्मीद है। यात्रा के विराम पर शाम को राहुल सोलीपुर जंक्शन शादनगर में एक मीटिंग भी करेंगे। इसके पहले शनिवार को यात्रा ने 20 किमी का सफर पूरा किया था और जडचेरला में हाल्ट लिया था।

अब तक का स्टेट्स- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किमी कवर करेगी। इसके बाद वह 7 नवंबर को महाराष्ट्र में एंट्री करेगी। इससे पहले 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक भी लिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना में आने से पहले यात्रा केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में वॉक पूरी कर चुकी है। तेलंगाना में 10 समितियां बनाई गई हैं।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

8 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

9 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

9 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago