Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः कुंभ राशिवालों को होगी शुभ समाचार की प्राप्ति, जानें अपनी राशि का हाल - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः कुंभ राशिवालों को होगी शुभ समाचार की प्राप्ति, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka Rashifal 29 October 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 29 अक्टूबर  2022है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र, केतु तुला राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शनि मकर राशि में वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। यहां जानें नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल।

मेष- आज के दिन आपकी परिस्थितियों में सुधार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अभी भी मध्यम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यापारिक नजरिए से शुभ समय रहेगा।

वृषभ- आज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट लग सकती है। कोई रिस्क न लें। किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक चल रहा है। प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है।

मिथुन– आज के दिन पति और पत्नी में संबंध अच्छे होंगे। पहले से रिश्ते अच्छे हो रहे हैं। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। भावुकता बनी रहेगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भी जीत आसानी से हासिल कर पाएंगे। आप अपने मित्रों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे।

कर्क– आज के दिन आपके शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें।

सिंह– आपके लिए परामर्श है कि भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। नुकसान हो सकता है। अहम फैसले अभी रोक लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आपको आज अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाना बेहतर रहेगा, जिसके बाद आप स्वस्थ रहेंगे।

कन्‍या– आज के दिन भौतिक सुख संपदा में इजाफा होगा।  सरकारी योजना में निवेश करने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे।  लेकिन गृह कलह के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है।

तुला– आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोज रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत आज माता पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है।

वृश्चिक– आज के दिन धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू न रहने के कारण परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान तीनों की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार मध्यम दिख रहा है।

धनु– आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी, वह आपको मिलेगी। कुछ लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया रहेगा।

मकर– आपके लिए आज के दिन चिंताकारी स्थिति उत्पन्न होती हुई दिखाई दे रही है। खर्च से मन परेशान रहेगा। सिर में दर्द और आंखों में समस्या हो सकती है। आपकी आज किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा थी, तो वह आज आपकी पूरी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

कुंभ– आज के दिन आपको गुड न्यूज मिलेगी। आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान सुधर चुका है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। आज अपनी पद व प्रतिष्ठा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा।

मीन– आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। रियल स्टेट में लाभ के संकेत दे रहे हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा प्रस्ताव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

8 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

1 day ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

2 days ago