Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः किसकी चमकेगी किस्मत और किसके हाथ लगेगी मायूसी, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 28 October 2022: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 28 अक्टूबर  है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा नीच के हो करके वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में और वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। यहां जानें नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल।


मेष- आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है। सावधानी से चलें। अपने व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार, प्रेम और संतान सभी प्रभावित दिख  रहे हैं। नकारात्मक समय है। आपको किसी नये निवेश को करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी।

वृषभ- आज के दिन आपको जीवनसाथी भरपूर साथ निभाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है फिर भी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि लग्नेश केतु के साथ है। आप यदि किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं,तो वह आपकी अवश्य पूरी होगी। किसी तरह का बॉडी में घाव या रिएक्शन नहीं हो, ध्यान रखें। लाल वस्तु का दान करें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी अच्छा रहेगा।

मिथुन- बहुत सावधानी पूर्व चलना है। रोग, कर्ज और शत्रु को आप मात देंगे। लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। महिलाओं को अपने कामकाज से संतुष्टि मिलेगी,लेकिन आपकी कुछ नया करने की चाह को पूरा करके ही मानेंगे। व्यापार ठीक ठाक चलेगा।

कर्क- आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन  अतिक्रोध और अति  भावुकता से बचें। आपके परिवार के सदस्य किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। अहम फैसले अभी रोक लें। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान भी मध्यम हैं।

सिंह- आज के दिन घरेलू सुख की स्थिति बाधित रहेगी। भूमि और भवन की खरीदारी होगी। किसी बिगड़ती भी बात के लिए मित्रों व रिश्तेदारों से मदद बातचीत कर सकते हैं। आपके विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी।

कन्‍या- आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्ब में बहुत भीड़ है। आसपास के लोग आपको अच्छे बुरे और अच्छे कर्मों से प्रभावित कर रहे हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर हो चुकी है। व्यापार भी ठीक दिख रहा है।

तुला- आज के दिन बहुत तरह की विचारधाराओं और भावनाओं ने आपको घेर रखा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आभूषण तथा वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम, संतान पहले से बेहतर होंगे। व्यापारिक नजरिए से रुकावट के साथ आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक- आपके लिए सलाह है कि आज के दिन फिजूल खर्ची से बचें। सरकारी गाज से बचें। कोर्ट कचहरी ना जाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार चारों की स्थिति मध्यम रहेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और उन्हें प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।

धनु- आज के दिन आय में आशातीत सफलता होगी। लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार भी अच्छा चल रहा है।

मकर- आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है।  आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों अच्छे चल रहे हैं।

कुंभ- आज के दिन आपको राजनीतिक लाभ मिलेगा। कुछ अधिकारियों के आशीर्वाद की बदौलत फायदा होगा। व्यापारिक लाभ होगा। व्यापार की कुछ अटकी भी योजनाओं की फिर से शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है।

मीन- आज के दिन आपके लिए यात्रा में लाभ के योग हैं। शत्रु भी आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे और आपको कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी दिख रही है। किस्मत से कुछ काम सुधरेगा। धार्मिक बने रहेंगे।

 

admin

Recent Posts

रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत, सस्ता कर्ज और लंबे समय तक के लिए दे रहा है कर्ज, ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में भेजे डिप्लोमैट

दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…

16 hours ago

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 hours ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

4 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

4 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

4 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 days ago