Subscribe for notification
खेल

क्रिकेट मैच के बीच प्यार भरा लम्हाः लड़के ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, तो प्रेमिका ने रिंग पहनाकर लगाया गले

सिडनीः टी-20 विश्व कप में भारत और नीदरलैंड के बीच गुरुवार को सुपर-12 का मुकाबला सिडनी में खेला गया। इस मैच में भारत ने 2 विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं 180 रन का पीछा करने की उतरी नीदरलैंड की टीम 123 रन ही बना सकी और  56 रन से यह मैच हार गई। यह सब हुआ बाउंड्री लाइन के अंदर, लेकिन बाउंड्री लाइन्स के दूसरी तरफ यानी स्टैंड्स में कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मैच के दौरान एक भारतीय जोड़ा स्टेडियम में मौजूद था। इस दौरान लड़के ने घुटनों के बल बैठकर लड़की को प्रपोज किया। लड़की ने भी बिना देर किए इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद लड़के ने लड़की को अंगूठी पहनाई। इस दौरान फैंस मैच छोड़कर उस लड़के को चीयर करने लगे। जैसे ही लड़की ने ‘हां’ कहा, लड़के के साथ वहां मौजूद सभी लोगों ने इसका जश्न मनाया। बाद में लड़के ने लड़की को गले लगा लिया। इतना ही नहीं, कैमरे ने भी चंद सेकेंड के लिए इस मोमेंट को कैद किया और इसे मैदान पर लगी बिग स्क्रीन पर ब्रॉडकास्ट भी किया।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब किसी मैच के दौरान फैंस ने इस तरह किसी लड़का/लड़की को प्रपोज करते देखा हो। चलिए आपको बताते हैं इस तरह के कुछ और वाक्या….

एशेज सीरीज: पिछले साल एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में चल रहे मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के एक युवा ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज किया था। प्रपोजल स्वीकार कर लड़की ने लड़के को गले लगा लिया। इसके बाद वह रिंग पहनते हुए भी दिखाई दी। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। लड़की का नाम नताली और लड़के का नाम रॉब था। मैदान में लगी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को दिखाया गया था।

IPL 2022: आईपीएल 2022 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पुणे में मैच खेला जा रहा था। इस दौरान स्टेडियम में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। लड़के ने भी अपनी प्रेमिका को गले लगाकर रिंग पहन ली और प्रपोजल स्वीकार किया। चेन्नई की पारी के 11वें ओवर में टीवी स्क्रीन पर इस जोड़ी को दिखाया गया। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि लड़की ने लड़के को प्रपोज किया था यानी लेडीज फर्स्ट।

वहीं, IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। उन्होंने स्टैंड्स में सबके सामने जया को अंगूठी पहनाई। दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने बताया था कि दीपक टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर उन्होंने लीग मैच में ही अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। दीपक और जया काफी दिनों से रिलेशनशिप में थे। 1 जून 2022 को दोनों ने शादी भी कर ली।

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

1 day ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago