Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन जम्मू-कश्मीर का भारत में हुआ था विलय

दिल्लीः 1947 में आजादी मिलने के साथ ही भारत का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान अलग देश बना। तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर विवाद चलते रहते हैं, जिनमें सबसे पेचीदा और उलझा हुआ मुद्दा है जम्मू-कश्मीर का।

देश का जब बंटवारा हुआ तब कश्मीर के राजा थे हरीसिंह। उन्होंने अपनी रियासत को भारत-पाकिस्तान दोनों में न मिलाकर स्वतंत्र रखने का फैसला लिया। कश्मीर में ज्यादा आबादी मुस्लिमों की थी, लेकिन वहां का राजा हिन्दू था। इस वजह से हरीसिंह का मानना था कि कश्मीर यदि पाकिस्तान में मिलता है तो जम्मू की हिन्दू जनता के साथ अन्याय होगा और अगर भारत में मिलता है तो मुस्लिम जनता के साथ अन्याय होगा।

उधर, कश्मीर पर पाकिस्तान की शुरू से ही नजर थी। 22 अक्टूबर 1947 कबाइलियों और पाकिस्तानियों ने कश्मीर पर हमला कर दिया। पाकिस्तान की नई सरकार ने उन्हें हथियार दिए। ये कबाइली बारामूला तक आ पहुंचे। ऐसी स्थिति में हरीसिंह पर दबाव बढ़ने लगा कि वे कश्मीर के विलय पर कोई फैसला लें।

हरीसिंह 25 अक्टूबर 1947 को श्रीनगर से जम्मू आ गए। 26 अक्टूबर 1947 को हरीसिंह ने जम्मू-कश्मीर के विलय के कागजात पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कबाइलियों से निपटने के लिए भारत सरकार से सैनिक सहायता भी मांगी।

26 अक्टूबर को कश्मीर का भारत में विलय हुआ और 27 अक्टूबर को कबाइलियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कश्मीर की ओर बढ़ी। उसे हवाई जहाज से श्रीनगर की हवाई पट्टी पर उतारा गया। भारतीय सेना ने नवंबर तक बारामूला और उरी पर कब्जा कर लिया।

1947 में जिस विलय संधि के आधार पर जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा बना, वह महज दो पेज का है और उसने विवाद का समाधान नहीं दिया,  बल्कि और उलझा दिया।

पहली बार छोटे बच्चे को जानवर के अंग लगाए गएः बात 1984 की है। 14 अक्टूबर 1984 को जन्मे बेबी फेई को दिल की दुर्लभ बीमारी थी। तब उसे लंगूर का दिल लगाया गया था। यह सर्जरी कैलिफोर्निया में लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में डॉ. लियोनार्ड एल बैली ने की थी।

यह बात अलग है कि बेबी फेई के शरीर ने लंगूर का दिल स्वीकार नहीं किया था और 21 दिन बाद ही फेई की मौत हो गई थी। इसके बाद भी यह पहला केस था, जिसमें जानवर के अंग का इस्तेमाल मनुष्यों में किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1858ः एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1890 : पत्रकार, समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म।
1905ः नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934ः महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1943ः कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे
1947: जम्मू-कश्मीर के महाराज हरी सिंह भारत में विलय के लिए सहमत हुए।
1947: इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1951: विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1962 : भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 : चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975ः मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 : त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य बना।
1999 : सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001: जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005ः वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006ः इजरायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2012 : बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 : अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2014 : इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच शांति वार्ता बंद कर दी गई।
2015 : अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत हुई और 2536 घायल हुए।

Delhi Desk

Recent Posts

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

17 seconds ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

18 minutes ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

32 minutes ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

11 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

11 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

1 day ago