Subscribe for notification
ट्रेंड्स

Surya Grahan: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब से कब तक है समय, किस शहर में कितने बजे से कितना समय तक देगा दिखाई

दिल्लीः आज यानी 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसके कारण विभिन्न मंदिरों में होने वाले अन्नकूट महोत्सव को एक दिन टाल दिया गया है। इस खगोलीय घटना के दौरान शास्त्रीय मान्यता के मद्देनजर ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

सूर्य ग्रहण के कारण श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, संकटमोचन मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। सूर्य ग्रहण के कारण 25 अक्तूबर को अपराह्न 3.30 बजे  से 26 अक्तूबर को सूर्योदय (06.02 बजे) तक बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह सहित परिसर स्थित सभी देवकक्ष के पट बंद रहेंगे। सप्तर्षि, शृंगार भोग और शयन आरती 25 अक्तूबर को नहीं होगी। 26 अक्तूबर को मोक्ष पूजा एवं मंगला आरती के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। वहीं संकटमोचन मंदिर ग्रहणकाल के बाद खोल दिया जाएगा।

आपको बता दें कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर शाम 05 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ शुरू होकर 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। सूतक काल का प्रारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 17 मिनट से होगा और समापन 25 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 42 मिनट पर होगा।

सूर्यग्रहण की अवधि

  • स्पर्श शाम 04:42 बजे
  • मध्यकाल शाम 05:02 बजे
  • मोक्षकाल शाम 05:22 बजे
  • सूर्यग्रहण की सम्पूर्ण अवधि 7 घंटा 5 मिनट है किन्तु काशी में सम्पूर्ण सूर्यग्रहण 40 मिनट का है।

कहां कब से कब तक रहेगा सूर्यग्रहणः

नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक।

कोलकाता- शाम 04:51 बजे से शाम 05:04 बजे तक।

मुंबई- शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक।

चेन्नई- शाम 05:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक।

पटना- शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे तक।

जयपुर- शाम 04:31 बजे से शाम 05:50 बजे तक।

लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक।

हैदराबाद- शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक।

बेंगलूरु-शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक।

अहमदाबाद- शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 बजे तक।

पुणे- शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 बजे तक।

नागपुर- शाम 04:49 बजे से शाम 05:42 बजे तक।

भोपाल- शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक।

चंडीगढ़- शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 बजे तक।

मथुरा- शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक।

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

13 hours ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

14 hours ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

14 hours ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

3 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

3 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

3 days ago