अयोध्याः प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में छठे दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे हुए है। यहां उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन करके आरती उतारी। फिर गर्भगृह की परिक्रमा की। पीएम मोदी ने जेब से निकालकर रुपए भी दानपात्र में डाले। साथ ही सरयू की पूजा कर आरती उतारी। इसके अलावा पीएम मोदी ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया और यहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा, “ एक समय वह भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है।”
उन्होंने कहा, ”श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। अयोध्या के कण-कण में उनका दर्शन समाहित है। राम धर्म के साक्षात स्वरूप हैं, उन्होंने हर उम्र में कर्तव्य निभाया। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।”
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार भी हैं। इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सियावर रामचंद्र की जय कहकर अपना संबोधन समाप्त किया। अयोध्या वासियों को अयोध्या के विकास में सहयोग करने की अपील की। अयोध्या आने वाले लोगों का मन से सम्मान तथा सत्कार करने की बात भी कही। इससे पहले पुष्पक विमान से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की अगवानी की। तिलक लगाकर आरती उतारी। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने हाथ जोड़कर श्रीराम और सीता को प्रणाम किया।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित किया और कहा, ”कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था। PM मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन कर इसके विकास का नया अध्याय शुरू किया।”
दीपोत्सव अपडेटः
दीपोत्सव के मौके पर रामलला का दरबार को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। सोने का मुकुट और गुलाबी वस्त्र में प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमानजी विराजमान हैं। दीपोत्सव पर रामलला को ये खास कपड़े पहनाए गए हैं। रामलला और उनके भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न एक जैसे कपड़े पहनते हैं, इसलिए चारों भाइयों के लिए एक तरह के कपड़े तैयार किए गए हैं।
दीपोत्सव में पहली बारः
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…