दिल्लीः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ चेतराम को चुनावी मैदान में उतारा हैं। बीजेपी ने  बुधवार को हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं।  अनिल शर्मा मंडी और सतपाल सिंह सत्ती उना से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में सिंगल फेज में 12 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे।

Image

ImageImage

8 जनवरी को खत्म हो रहा हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल
हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर CPI(M) और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here