Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज है पुष्प नक्षत्र को संयोग, जानें दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन का शुभ मुहूर्त - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज है पुष्प नक्षत्र को संयोग, जानें दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन का शुभ मुहूर्त

दिल्लीः आज दिन मंगलवार है। आज के दिन से मंगल पुष्य नक्षत्र से दीपावली के मौके पर खरीदारी और निवेश के लिए शुभ समय शुरू हो गया है। 18 अक्टूबर (पुष्य नक्षत्र) से 24 अक्टूबर (दिवाली) तक ऐसे मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदना शुभ होगा। इस साल फिर धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस योग में किए गए कामों से तीन गुना फायदा मिलता है। तो चलिए अब हम आपको बताने जा रहे हैं इस शुभ योग का महत्व और किस दिन किस वस्तु की खरीदारी करें इसके बारे में…

आज पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी ज्यादा फायदेमंद होगी, क्योंकि इस शुभ नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। साथ ही वर्धमान और सिद्ध नाम के दो शुभ योग बनने से दिन और भी खास हो गया है। इन ग्रह-योगों में किए गए निवेश और खरीदारी कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाली होती है।

धनतेरस पर खरीदारी के लाभ- ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 22 अक्टूबर को धनतेरस पर तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिुपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिल सकता है। त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए इस दिन बिजनेस और शुभ कामों की शुरुआत करनी चाहिए। जो लोग 23 को खरीदी करना चाहते हैं उनके लिए अगले दिन सर्वार्थसिद्धि योग में खरीदारी करना भी शुभ फलदायी रहेगा।

किस तिथि को क्या खरीदें…
18
अक्टूबर: मंगलवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से मंगल पुष्य योग बन रहा है। पूरे दिन शुभ संयोग होने से इस दिन हर तरह की खरीदारी और निवेश किया जा सकता है।

19 अक्टूबर: इस दिन शुभ योग होने के साथ ही बुधवार और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। औषधियां, मिठाइयां, मोती, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।

20 अक्टूबर: गुरुवार और दशमी तिथि का संयोग इस दिन बनेगा। साथ ही शुक्ल, शुभ और अमृत नाम के योग बन रहे हैं। विजया तिथि होने से इस दिन किए निवेश, खरीदारी और हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदी का विशेष शुभ योग बन रहा है।

21 अक्टूबर: शुक्ल योग के साथ ही शुक्रवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदी का विशेष शुभ योग बन रहा है। औजार, मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

22 नवंबर: इस दिन त्रिपुष्कर और ब्रह्म नाम के शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। शुक्र का नक्षत्र होने से इस मुहूर्त में हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।

23 नवंबर: इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर रहेगा। साथ ही अमृत चंद्रमा और बृहस्पति आमने-सामने होंगे। इन शुभ ग्रह योग की वजह से दिनभर निवेश, खरीदारी और नई शुरुआत की जा सकती है। हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।

24 नवंबर: इस दिन दोपहर 2.30 तक हस्त और इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा और बुध दोनों ही चित्रा नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से घर की सजावट और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago