दिल्लीः महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलान भगवान श्रीराम से कर डाली है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जिस तरह से भगवान राम के नाम रा शुरू होता है, उसी तरह राहुल गांधी के नाम भी ‘रा’ से ही शुरू होता है।
पटोले ने कहा, “भगवान राम और जगद्गुरु शंकराचार्य भी पदयात्रा पर निकले थे। लोग उनके साथ जुड़ते चले गए। यह श्रीराम से तुलना नहीं है लेकिन यह भी संयोग ही है कि दोनों का ही नाम ‘रा’ से शुरू होता है।“ उन्होंने यह भी कहा, “हम राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं कर रहे हैं। वह ईश्वर हैं लेकिन राहुल गांधी एक इंसान हैं जो कि मानवता की सेवा कर रहे हैं।“
आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुआई कर रहे हैं। उनका कारवां कर्नाटक से आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गया है। इससे पहले राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चल रहे हैं। जितना श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक चले थे, उससे ज्यादा का सफर राहुल गांधी करेंगे।
मीणा ने कहा था, “जितनी दूरी भगवान राम ने अयोध्या से लंका तक तय की थी राहुल गांधी उससे भी कहीं ज्यादा चलेंगे। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर करेंगे।“
वहीं बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के इन बयानं पर कड़ा ऐतराज जताया है। राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से बड़े कैसे हो सकते हैं? कांग्रेस नेताओं ने हमेशा ही भगवान को चुनने में गलती की है। वहीं बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की तुलान श्री राम से करके हमारी संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। इन लोगों ने गांधी परिवार की चापलूसी की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।
आपको बता दें कि 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है। अब तक यह तमिलनाडु और केरल की यात्रा कवर कर चुकी है। अब भाजपा शासित कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं की यात्रा चल रही है। सोमवार को यात्रा रोक दी गई थी। मंगलवार सुबह एक बार फिर यात्रा शुरू हो गई है। हर रोज 25 किलोमीटर की पदयात्रा होती है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…