Aaj ka Rashifal 17 October 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 17 सितंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हें। वहां पर मौजूद चंद्रमा के साथ लक्ष्मी योग का निर्माण फिर से हो रहा है। सूर्य, बुध नीच के शुक्र कन्या राशि में हैं। तुला राशि में केतु हैं। मकर राशि में वक्री शनि हैं और मीन राशि में वक्री गुरु का संचार हो रहा है।
मेष-आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। उद्यमी बनेंगे। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा आपके अंदर। ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनों का बहुत साथ है। भाइयों-मित्रों से प्रगाढ़ता बढ़ रही है और वो आपके व्यवसाय में झलकेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार उत्तम है।
वृषभ-आज के दिन आपके पास धन का आगमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो गया है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शुभ समय है। बस निवेश करने से अभी बचें।
मिथुन-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन आवेशित न हों। आवेश में आकर कोई काम न करें। रौब और रुआब बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है।
कर्क-आज के दिन प्रेम में दूरी हो सकती है। संतान की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी का अनुभव करेंगे। व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा।
सिंह-आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। भाग्यवश भी रुपए-पैसे आएंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है।
कन्या-आज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बाकी प्रेम और संतान भी थोड़ा मध्यम है।
तुला-आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी भाग्योदय में सहभागिता निभाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान व्यापार उत्तम है।
वृश्चिक-आज के दिन शारीरिक जोखिम थोड़ा बढ़ा हुआ है। बचकर पार करें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु-जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए सुअवसर आ गया है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अति उत्तम है।
मकर-आपके लिए आज के दिन शत्रुहंता योग का निर्माण हो रहा है। शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
कुंभ-आज के दिन आपका क्रोध बढ़ेगा। विद्यार्थी थोड़ा असमंजस की स्थिति में चिड़चिड़ेपन के शिकार होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक चलेगा।
मीन-आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं भाग्य उनका साथ देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अति उत्तम है।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…