Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः मानवता की सेवा के लिए आज के ही दिन शांति नोबेल पुरस्कार से नवाजी गई थीं मदर टेरेसा - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः मानवता की सेवा के लिए आज के ही दिन शांति नोबेल पुरस्कार से नवाजी गई थीं मदर टेरेसा

दिल्लीः आज ही के दिन यानी 17 अक्टूबर 1979 को मदर टेरेसा को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार “मानवता की मदद के लिए उनके काम” के लिए दिया गया था।

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मैसिडोनिया के स्काप्जे में हुआ था। बचपन में उनका नाम गोंझा बोयाजिजू था। सिर्फ 12 साल की थीं, तब अनुभव हो गया था कि सारा जीवन मानव सेवा में लगाएंगी। 18 साल की उम्र में सिस्टर्स ऑफ लोरेटो में शामिल होने का फैसला लिया। आयरलैंड जाकर अंग्रेजी सीखी। 1929 में कोलकाता में लोरेटो कॉन्वेंट पहुंचीं। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बंगाल में भीषण अकाल पड़ा। तब मदर टेरेसा ने गरीबों की सेवा शुरू की।

उन्होंने अक्टूबर 1950 में वेटिकन से मिशनरी ऑफ चैरिटी बनाई। अब तक वे भारतीय नागरिक बन चुकी थीं। उनकी मौत के वक्त यानी 1997 तक 120 देशों में उनकी मिशनरी 594 आश्रमों में और 3480 सिस्टर के रूप में फैल चुकी थी। मदर टेरेसा को मानवता की सेवा के लिए भारत सरकार ने पहले 1962 में पद्मश्री और बाद में 1980 में भारत रत्न से सम्मानित किया। मानव सेवा और गरीबों की देखभाल करने वाली मदर टेरेसा को पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 19 अक्टूबर 2003 को रोम में धन्य घोषित किया। 15 मार्च 2016 को पोप फ्रांसिस ने कार्डेना परिषद में संत की उपाधि देने की घोषणा की।

शतरंज खिलाड़ी बॉबी फिशर ने रचा इतिहासः 17 अक्टूबर 1956 को 13 साल के रॉबर्ट जेम्स फिशर ने इतिहास रचा, जिसे बाद में बॉबी फिशर के नाम से लोगों ने जाना।

उन्होंने शतरंज के खेल में क्वीन का बलिदान देकर जीत हासिल की और इस गेम को गेम ऑफ द सेंचुरी कहा गया। अब तक इस गेम को शतरंज की हजारों किताबों और कलेक्शन में चर्चा में शामिल किया गया है। न्यूयॉर्क में यह मैच खेला गया था, जिसमें यूएस जूनियर चैम्पियन बॉबी फिशर ने डोनाल्ड बायर्न को हराया था।

लंदन की सड़कों पर बही बियरः 1814 में लंदन के सेंट जाइल्स में आठ लोगों की मौत हो गई थी और वह भी बियर की बाढ़ में इन लोगों की जान गई थी। यह एक इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट था, जिसमें 3.20 लाख गैलन से ज्यादा बियर से भरे कंटेनर धमाके में फट गए थे। नीचे गरीबों की बस्ती थी, जिस पर यह बियर गिरी थी। धमाका इतना तेज था कि बियर फैक्टरी की दीवार तक टूट गई थी।

फैक्टरी में तो कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन फैक्टरी के पास रहने वाले एक बच्चे को अंतिम बिदाई देने जुटे लोगों पर यह आपदा ही थी। तमाम जांच बिठाई गई, लेकिन फैक्टरी मालिक को लापरवाही के लिए जिम्मेदार न ठहराकर इसे एक्ट ऑफ गॉड कहा गया। बियर की लहर 15 फीट तक ऊंची गई थी, जो एकाएक आई और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला था। आइए एक नजर डालते हैं 17 अक्टूबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1605 : जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का निधन।
1817 : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद खान का दिल्ली में जन्म हुआ।
1870 : कलकत्ता बंदरगाह को स्वायत्त निकाय के अंतर्गत लाया गया।
1874 : कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।
1888ः वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए एप्लिकेशन दी।
1904: बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1906 : स्वामी रामतीर्थ का निधन।
1907: पहला वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ अटलांटिक महासागर के ऊपर भेजा जाता है।
1912ः बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1917ः प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किए।
1918: युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।
1931: अमेरिकी गैंगस्टर अल कैपोन को इनकम टैक्स चोरी के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया था।
1933ः प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गए।
1940 : महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा की
1941: द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1944: एथेंस में प्रतिद्वंदी पक्षियों ने एक दूसरे से लड़ना शुरू कर किया।
1947: बर्मा और ब्रिटेन ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो अगर बर्मा को ब्रिटेन के बाहर पूर्ण स्वतंत्रता देता है।
1949 : संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।
1955 : हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ।
1956: इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1956: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सेला मैदान परमाणु ऊर्जा स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया।
1960: इक्वाडोर के क्विटो शहर के पास एक बस दुर्घटना में 34 लोगों की मौत।
1962: कनाडा के एडमोंटन शहर ने नगरपालिका चुनाव आयोजित।
1968 : मेक्सिको ओलंपिक में अमेरिका के दो अश्वेत खिलाड़ियों ने रंगभेद के खिलाफ मौन विरोध व्यक्त किया।
1970 : भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।
1979: मदर टेरेसा को उनके काम और समर्थन के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
1998: नाइजीरिया के जेसी शहर में एक पाइप लाइन विस्फोट से 1,082 मौत हो गयी।
2003: चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2004ः गुआंतानामो बे जेल में कैदियों को यातना देने का खुलासा।
2006: रोम में दो मेट्रो ट्रेनों के टकराने से कम से कम दो लोगों की मौत और लगभग 120 अन्य घायल हो गये।
2009ः हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से आगाह करने की कोशिश की।
2013: लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दो साल के कार्यकाल के लिए चुना।
2014: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सेनेगल को इबोला वायरस से मुक्त बताया गया।
2018 : प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक अरुण भादुड़ी का निधन।
2020 : जेसिंडा अर्डर्न के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में भारी बहुमत से फिर से जीत हासिल की।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago