Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही देश की पहली एयरलाइन ने भरी थी उड़ान, 25 किलो चिट्ठियां लेकर कराची से मुंबई को निकले थे जेआरडी टाटा

दिल्लीः 10 फरवरी 1929 को पहली बार किसी भारतीय को पायलट का लाइसेंस मिला था और वे थे जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, जिन्हें हम जेआरडी टाटा के नाम से जानते हैं।

जेआरडी टाटा को पायलट का लाइसेंस मिल गया था और अब उनका अगला कदम खुद की एयरलाइन शुरू करना था। जेआरडी टाटा ने 3 साल बाद ही अपनी एयरलाइंस की शुरुआत की, जिसे नाम दिया गया टाटा एयरलाइंस। आपको बता दें कि ये भारत की पहली  कॉमर्शियल एयरलाइन थी।

15 अक्टूबर 1932 को टाटा एयरलाइन ने अपनी पहली उड़ान भरी। इस फ्लाइट ने पाकिस्तान के कराची से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक की और  इस फ्लाइट को जेआरडी टाटा ने खुद उड़ाया था।इस सिंगल इंजन विमान का नाम ‘डी हैविलैंड पस मोथ’ था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि देश की इस पहली एयरलाइन की पहली उड़ान में सवारियां नहीं बल्कि 25 किलो चिट्ठियां भेजी गई थीं।

हालांकि इसके बाद पहले ही साल टाटा की एयरलाइन में 155 पैसेंजर ने सफर किया और विमानों ने ढाई लाख किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक उड़ान भरी। इसी साल टाटा एयरलाइंस ने बॉम्बे से त्रिवेंद्रम तक की उड़ान भी शुरू की, जो उस समय एयरलाइन की सबसे लंबी दूरी की फ्लाइट थी।

अगले कई सालों तक टाटा एयरलाइन देश में डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेट करती रही, लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध की वजह से देश में कॉमर्शियल उड़ानों पर रोक लगा दी गई। विश्व युद्ध खत्म होने के बाद 1946 में टाटा एयरलाइंस एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई और इसका नाम बदलकर एअर इंडिया कर दिया गया।

8 जून 1948 को एअर इंडिया ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी। मुंबई के सांताक्रूज एयरपोर्ट से उड़ा ये विमान 10 जून को लंदन पहुंचा। इस फ्लाइट को मालाबार प्रिंसेज नाम दिया गया था, जिसमें जेआरडी टाटा और जामनगर के नवाब अमीर अली खान को मिलाकर कुल 35 लोग सवार थे।

1953 में सरकार ने देश में काम कर रही 8 एयरलाइन कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर दिया। इन सभी कंपनियों को मिलाकर इंडियन एयरलाइंस और एअर इंडिया बनाई गई। एअर इंडिया को इंटरनेशनल तो इंडियन एयरलाइंस को डोमेस्टिक फ्लाइट्स संभालने का जिम्मा दिया गया।

2021 में सरकार ने 18 हजार करोड़ में एअर इंडिया को दोबारा टाटा ग्रुप को बेच दिया। जेआरडी टाटा की शुरू की गई टाटा एयरलाइन 89 साल बाद दोबारा टाटा ग्रुप के हाथों में आ गई।

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन- 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम डॉक्टर अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। पूरा देश उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानता है।

उन्होंने देश के दो महत्वपूर्ण संस्थानों- भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (ISRO) और रक्षा शोध और विकास संगठन (DRDO) में लंबे समय तक काम किया। भारत के पहले स्वदेशी सैटेलाइट से लेकर पृथ्वी और अग्नि मिसाइल तक के विकास में उनका अहम योगदान रहा है।

2002 में उन्हें भारत का राष्ट्रपति भी बनाया गया। 27 जुलाई 2015 को कलाम शिलॉन्ग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के एक प्रोग्राम में लेक्चर देने गए थे। हमेशा युवाओं के चहेते रहे कलाम अपने निधन के कुछ समय पहले तक युवाओं के बीच ही थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1240: दिल्ली सल्तनत पर 1236 ई० से 1240 ई० तक शासन करने वाली रज़िया सुल्तान का निधन।
1542: मुगल वंश के सम्राट अकबर का जन्म हुआ।
1918 : शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।
1931 : पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म।
1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम ‘टाटा संस लिमिटेड’ रखा गया।
1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू। इसमें लूसील बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया।
1957: भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर का जन्म हुआ।
1969: सोमालिया के राष्ट्रपति अब्दुल राशिद केली शेरमार्के की हत्या कर दी गई।
1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या की।
1988 : उज्जवला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
1994: पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ने भारत के आईआरएस पी2 को कक्षा में स्थापित किया।
2003 : अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।
2018: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर पॉल एलन का निधन हुआ।
2020 : भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

7 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

7 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

21 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago