Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः मल्टी टैलेंटेड किशोर कुमार ने आज के दिन दुनिया को कहा था अलविदा, आभास कुमार गांगुली से किशोर कुमार बने, फिर मधुबाला से शादी के लिए नाम रखा करीम अब्दुल - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः मल्टी टैलेंटेड किशोर कुमार ने आज के दिन दुनिया को कहा था अलविदा, आभास कुमार गांगुली से किशोर कुमार बने, फिर मधुबाला से शादी के लिए नाम रखा करीम अब्दुल

दिल्लीः भारतीय सिनेमा के कोहिनूर किशोर कुमार ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। अभिनेता, संगीतकार, गायक, लेखक, निर्देशक और निर्माता किशोर कुमार अपने आप में एक बहुआयामी शख्सियत थे। उन्हें एक ऐसे शख्स के तौर पर याद किया जाता है, जो हमेशा अपनी शर्तों पर जिया और जो भी किया, वो इतिहास बन गया।

किशोर का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। किशोर कुमार जितना एक गायक के तौर पर जाने जाते हैं, उतना ही एक अभिनेता के तौर पर भी।

किशोर कुमार के करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में फिल्म शिकारी (1946) से हुई। इस फिल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने लीड रोल निभाया था। उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला 1948 में बनी फिल्म जिद्दी में। इसमें किशोर ने देव आनंद के लिए गाना गाया। किशोर कुमार केएल सहगल के जबर्दस्त प्रशंसक थे, इसलिए उन्होंने यह गीत उन की शैली में ही गाया। उन्होंने राजेश खन्ना के लिए 92 फिल्मों में रिकॉर्ड 245 गाने गाए। 1997 में मध्य प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर अवॉर्ड शुरू किया।

किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी बंगाली गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता उर्फ ​​रूमा घोष थीं। ये शादी 1950 से 1958 तक, यानी महज 8 साल चली। दूसरी पत्नी अभिनेत्री मधुबाला थीं। मधुबाला के साथ किशोर ने चलती का नाम गाड़ी (1958) और झूमूओ (1961) समेत कई फिल्मों में काम किया था। मधुबाला संग उनका रिश्ता कुछ खास था, क्योंकि मधुबाला से जिस वक्त किशोर कुमार को प्यार हुआ, वो दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम कुबूल कर लिया था और अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था। मधुबाला के बाद किशोर कुमार ने योगिता बाली और लीना चंद्रावरकर से शादी की थी।

बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए, लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है।

अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार पीएम बने- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी आज ही के दिन यानी 13 अक्टूबर 1999 में तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री चुने गए और यह प्रधानमंत्री के तौर पर उनका पहला कार्यकाल था, जिसे उन्होंने पूरा किया। 1996 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और वाजपेयी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि, उनकी सरकार 13 दिनों में ही संसद में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाने के चलते गिर गई।

1998 में दोबारा लोकसभा चुनाव हुए। इनमें पार्टी को ज्‍यादा सीटें मिलीं और कुछ अन्‍य पार्टियों के सहयोग से वाजपेयी जी ने NDA का गठन किया और वे फिर प्रधानमंत्री बने। यह सरकार 13 महीनों तक चली, लेकिन बीच में ही जयललिता की पार्टी ने सरकार का साथ छोड़ दिया, जिसके चलते सरकार गिर गई। 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आई और इस बार वाजपेयी जी ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, पर सफलता नहीं मिली। वाजपेयी को पहली बार सफलता 1957 में मिली थी। तब जनसंघ ने उन्हें तीन लोकसभा सीटों लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से चुनाव लड़ाया। लखनऊ में वे चुनाव हार गए, मथुरा में उनकी जमानत जब्त हो गई, लेकिन बलरामपुर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर वे लोकसभा पहुंचे।

व्हाइट हाउस का निर्माण शुरू हुआ- ​​​​​​अमेरिका में व्हाइट हाउस का निर्माण आज ही के दिन आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ था। 16 जुलाई 1790 को अमेरिकी कांग्रेस ने रेजिडेंस एक्ट पास किया। इसके बाद राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने कमीशन अपॉइन्ट किया, ताकि राष्ट्रपति आवास के लिए फेडरल कन्स्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जा सके। इसके ठीक बाद राष्ट्रपति वॉशिंगटन ने एक फ्रेंच इंजीनियर को प्रेसिडेंट हाउस के सर्वे के लिए अपॉइन्ट किया, जिसके बाद व्हाइट हाउस की जगह तय हुई।

मार्च 1792 में कमीशन ने व्हाइट हाउस के लिए नेशनल डिजाइन कॉम्पिटिशन का विज्ञापन दिया। इसी साल जुलाई में आयरलैंड के आर्किटेक्ट जेम्स होबन के डिजाइन को व्हाइट हाउस के लिए सिलेक्ट किया गया। आज ही के दिन 13 अक्टूबर 1792 में आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस का निर्माण शुरू हुआ। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 13 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1713- चार्ल्‍स मेसरी ने वर्लपूल गैलेक्‍सी की खोज की।
1716- हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।
1760- रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1807 भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना की गई।
1892- छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
1895- भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म।
1914- गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1919- एरियल नेविगेशन ने विनियमन से संबंधित कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए।
1933- जीन हार्लो और ली ट्रेसी अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी नाटक फिल्म बॉम्स्हेल को प्रकाशित किया गया।
1943- इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1948- सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ां का जन्म।
1976- बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोगों की मौत।
1987- मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन।
1987- कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर ऑरियस को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1988- अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1999- अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
1999- अमेरिका के सीनेट ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) के अनुमोदन को खारिज किया।
1999-कोलंबिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. रॉबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान।
2000- दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।
2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 लोगों की मौत।
2002- इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल।
2003- डलास में 26 घंटे तक चले मुश्किल ऑपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग किया गया।
2004- सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा।
2005- जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006- बांग्लादेश के मो. यूनुस और उनके द्वारा गठित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2011- दफ्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
2012- पाकिस्तान के डेरा आदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।
2013- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago