Aaj ka Rashifal 12 October 2022: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 12 अक्टूबर है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा और राहु ग्रहण योग बनाकर मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र कन्या राशि में हैं। शुक्र नीच के हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-आज के दिन आप उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें।
वृषभ-आज के दिन आप आर्थिक तंगी परेशान करेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। मन खिन्न रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर हो सकती है। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा।
मिथुन-आज के दिन आपको अचानक धनलाभ हो सकता है लेकिन उसके स्रोत पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि मन खिन्न रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
कर्क-आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। व्यापारिक संतुलन बिगड़ेगा। कोर्ट-कचहरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है।
सिंह-आज के दिन आपको अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट की आशंका है। कामों में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम है।
कन्या-आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी भी चीज की नई शुरुआत न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब मध्यम दिख रहा है।
तुला-आज के दिन आप उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है।
वृश्चिक-आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
धनु-आज के दिन आपका मन अवसादित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति, खराब स्थिति है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है।
मकर-आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम,रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। कुल मिलाकर एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है।
कुंभ-आज के दिन अचानक किसी नए व्यापार का अवसर आ सकता है। ध्यान रखिएगा गलत लोगों के साथ व्यापार न शुरू करिएगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार मध्यम ही कहा जाएगा।
मीन-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन गंदी वाणी, गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। आपस में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। ।
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…
कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…
दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…
चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…