सैफईः समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए 5 हजार से ज्यादा लोग यूपी के सैफई में रातभर से उनके घर के बाहर खड़े हैं। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा और दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नेताजी का जिस जगह अंतिम संस्कार होगा, उस जगह को 50 मजदूर ने पूरी रात काम करके तैयार किया है। 30×30फीट की इस जगह में 10 हजार ईंटें लगाई गई हैं। नेताजी के गांव सैफई में रातभर लोग सोए नहीं है। लोग नेताजी के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट देखे गए। सुबह तक 5 हजार लोगों की भीड़ थी, जो अब बढ़ती जा रही है।

उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जेडीयू नेता केसी त्यागी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 82 साल के मुलायम सिंह करीब 2 साल से ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। मुलायम सिंह यादव 2 साल से बीमार चल रहे थे।

मुलायम के निधन पर सरकार ने उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई।अंतिम दर्शन के लिए मुलायम का शव रखा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here