Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः चे ग्वेरा को आज के ही दिन बोलीविया के जंगल में मारी गई थी गोली, गरीबी और भुखमरी की समस्या को देखकर बने थे क्रांतिकारी

दिल्लीः क्यूबा के क्रांतिकारी चे ग्वेरा को आज ही के दिन 1967 में गोली मार दी गई थी। चे को पूरी दुनिया में सत्ता विरोधी संघर्ष के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है।

चे ग्वेरा का जन्म 14 जून 1928 को अर्जेंटीना में हुआ था। उनका पूरा नाम अर्नेस्तो चे ग्वेरा था लेकिन लोग उन्हें प्यार से चे बुलाते थे। चे ने मेडिसिन की पढ़ाई की। वह चाहते तो डॉक्टर का पेशा अपनाकर आराम से अपनी जिंदगी गुजार सकते थे, लेकिन अपने आसपास भीषण गरीबी देखकर उन्होंने क्रांति का रास्ता चुना।

अपनी युवावस्था में ही चे ने मोटरसाइकिल से तकरीबन 10 हजार किलोमीटर की यात्रा की थी। इस दौरान वे दक्षिण अमेरिका के कई देशों में गए और उन्होंने भीषण गरीबी, मजदूरों की दुर्दशा और पूंजीवादी सत्ता का दमन देखा।

अपनी इस यात्रा पर चे ने एक डायरी भी लिखी थी, जिसे उनकी मौत के बाद ‘द मोटरसाइकिल डायरी’ के नाम से छापा गया। यात्रा से लौटते ही उन्होंने पूंजीवादी सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला कर लिया था।

इसी दौरान उनकी मुलाकात फिदेल कास्त्रो से हुई। दोनों ने मिलकर क्यूबा की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने की कसम खाई। उन्होंने गुरिल्ला लड़ाकों की एक फौज बनाई। धीरे-धीरे चे का आंदोलन तेजी पकड़ने लगा और साल 1959 में चे ने क्यूबा में तख्तापलट कर दिया।

कुछ सालों में ही चे और कास्त्रो के बीच रूस और चीन के साथ संबंधों को लेकर मतभेद होने लगे। चे ने क्यूबा छोड़ दिया और दूसरे लैटिन अमेरिकी देशों में क्रांति करने निकल पड़े। कुछ समय वे कांगो में रहे उसके बाद बोलीविया आ गए।

इस दौरान सीआईए उनके पीछे पड़ी रही। बोलीविया के जंगलों से चे को गिरफ्तार कर लिया गया और 9 अक्टूबर 1967 को चे को गोली मार दी गई।

मलाला को गोली मारी गईः मलाला यूसुफजई का जन्म 1999 में हुआ और 2009 में जब उन्होंने गुल मकई के नाम से बीबीसी उर्दू के लिए डायरी लिखनी शुरू की, तो वे सुर्खियों में आईं। यह डायरी बाहरी दुनिया के लिए थी, जिसमें वे स्वात घाटी में तालिबान के साए में जिंदगी बयां करती थीं। मलाला से चरमपंथी नाराज थे। इसी वजह से 2012 में 9 अक्टूबर को तालिबान ने मलाला को सिर पर गोली मार दी थी। हालत इतनी खराब थी कि कोमा में ही उसे इलाज के लिए यूके लेकर जाना पड़ा था।

2014 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस समय वे सिर्फ 17 वर्ष की थीं।

यह पुरस्कार हासिल करने वाली वे दुनिया की सबसे युवा हस्ती हैं। अब वे यूके में ही स्कूल चलाती हैं और मानवाधिकार को लेकर अपनी आवाज उठाती रहती हैं।

गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा कीः 2006 में 9 अक्टूबर को ही घोषणा की थी कि वह 165 करोड़ डॉलर में यूट्यूब खरीद रहा है। आज इस यूजर जनरेटेड कंटेंट वीडियो प्लेटफॉर्म पर 200 अरब से ज्यादा लॉग-इन यूजर्स हर महीने आते हैं। हर रोज लोग एक अरब घंटे से ज्यादा वीडियो देखते हैं। अरबों व्यूज जनरेट करते हैं। यूट्यूब की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 70 फीसदी यूट्यूब वॉच टाइम मोबाइल डिवाइस के जरिए आता है। कंपनी 100 से ज्यादा देशों के लिए इसका लोकल वर्जन लॉन्च कर चुकी है, यह करीब 80 भाषाओं में अवेलेबल है। आइए एक नडर डालते हैं देश और दुनिया में 09 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ पर-

1701- येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित की गई।
1771- व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूबा।
1776- अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेड कॉलोनी से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1806- श्लेज़ की लड़ाई में प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना ने पराजित किया।
1874- पहली बार विश्व डाक दिवस मनाया गया।
1876- स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की।
1877 – सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रतता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपा बंधु दास का जन्म।
1920- अलीगढ़ का एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बदला।
1930- अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अंतरमहाद्वीपीय उड़ान पूरा कर कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1945- प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म।
1949- भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन।
1946- वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1953- ब्रिटिश सरकार ने गुयाना संविधान को निलंबित कर दिया।
1954- अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
1976- इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई और लंदन के बीच शुरु।
1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
2005- यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल हुआ।
2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का निधन हुआ।
2006- समता पार्टी की प्रमुख जया जेटली पर वर्ष 2000 में इजराइली कंपनी से करोड़ों रुपए के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट में रिश्वत लेने का आरोप लगा।
2009- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 – तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायती मलाला यूसुफजई को गोली मारी।
2012- इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

 

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

6 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

7 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 week ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 week ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 week ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago