Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
अमित शाह ने गुवाहाटी में असम से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को किया ताजा, बोले, 40 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने बहुत मारा था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

अमित शाह ने गुवाहाटी में असम से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को किया ताजा, बोले, 40 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने बहुत मारा था

गुवाहाटीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और कहा कि 40 साल पहले मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था, उस समय हमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हितेश्वर सैकिया ने बहुत मारा था। हम नारे लगाते थे। असम की गलियां सूनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी हैं। उस समय इस बात की कल्पना नहीं की जा सकती थी कि बीजेपी दो बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।

आपको बता दें कि शाह असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी असम के दौरे पर हैं। अमित शाह ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार को गुवाहाटी में बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद शाह ने जनसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। यहां पर ना विकास हो रहा था, ना शिक्षा हो रही थी, ना शांति थी। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

शाह की उपस्थिति में नॉर्थ ईस्ट राज्यों में लगभग 40,000 किलो ड्रग्स नष्ट की गई। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि गुवाहाटी में लगभग 11,000 किलो, असम में 8000 किलो, अरुणाचल में 4000 किलो, मेघालय में 1600 किलो, नागालैंड में 398 किलो, मणिपुर में 1900 किलो, मिजोरम में 1500 किलो और त्रिपुरा में 12,000 किलो ड्रग्स नष्ट की गई।

इससे पहले शाह ने असम के खानापारा में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये कांग्रेसी जहां पर भी बैठे हैं, वे सुन लें, जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में जब चीन की लड़ाई हुई थी, तब बाय बाय असम कह दिया था। उसके बाद से कांग्रेस वाले भूल ही गए थे कि उत्तर-पूर्व भी कोई चीज है।

उन्होंने कहा, “यहां पर जिस प्रकार का अलगाववाद हुआ था, मोदी जी बिना किसी भाषण के उसमें परिवर्तन लाए। कांग्रेस के शासन में भारत को तोड़ने की प्रक्रिया हुई और कांग्रेस मूकदर्शक बनी रही। मोदी जी ने आकर भारत को तोड़ने की प्रक्रिया को बंद कर भारत को जोड़ने का काम किया है।“

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सरकार नॉर्थ ईस्ट राज्यों में शांति स्थापित करने के बाद ही AFSPA को हटाएगी। राहुल गांधी ने 2019 में सत्ता में आने पर कांग्रेस को पूर्वोत्तर से AFSPA हटाने का एजेंडा दिया था। जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने कहा कि हम पहले नॉर्थ ईस्ट में शांति लाएंगे और उसके बाद ही AFSPA हटाएंगे।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि एक समय यह राज्य बंद के लिए जाना जाता था। आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है। यह नेतृत्व के अंतर के कारण हुआ है। एक समय ये राज्य जो 4 देशों से घिरा हुआ था, मुसीबत में पड़ा था। देश का नेतृत्व कमजोर था। लेकिन आज यही नॉर्थ-ईस्ट, यही असम मुख्य धारा में शामिल है और विकास की प्रक्रिया में मुख्य रूप से आगे बढ़ कर आ रहा है।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago