Subscribe for notification
ट्रेंड्स

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा Live: राहुल ने सिद्धारमैया से लगवाई दौड़, बघेल बोले, अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा, यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका

बेंगलुरुः कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 31वां दिन है। यह यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। इस यात्रा में गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हुए थे। वे राहुल गांधी के ठीक बगल में चल रहे थे। फिर अचानक राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और भागना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया आते हैं तो राहुल उनका हाथ पकड़कर दौड़ने का इशारा करते हैं। फिर पूर्व सीएम मुस्कुराते हुए राहुल गांधी के साथ कदम बढ़ा देते हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा।

आपको बता दें कर्नाटक में अगले साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से है। यही वजह है कि कांग्रेस यहां दोनों दिग्गज नेता सिद्धारमैया और पूर्व कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार को समान महत्व दे रही है। कांग्रेस दोनों नेताओं के बीच संबंधों को मजबूत कर कार्यकर्ताओं में एकता का संदेश देने की कोशिश कर रही है।

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा आज फिर शुरू हुई। सुबह-सुबह राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। इस बीच खबर आ रही है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।  इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं।

इससे पहले कर्नाटक के गुंडलुपेट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी के पास बचा एकमात्र विकल्प है, क्योंकि अभिव्यक्ति के अन्य सभी मंच विपक्ष के लिए बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘मीडिया हमारी नहीं सुनता है। मीडिया पर पूरी तरह सरकार का नियंत्रण है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को केरल से शुरू हुई थी। 30 सितंबर को यात्रा कर्नाटक पहुंची। 21 अक्टूबर तक यात्रा यहां जारी रहेगी। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई थीं। उन्होंने राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा की।

खराब स्वास्थ्य की वजह से सोनिया लंबे अंतराल के बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जमीन में बैठकर अपनी मां के जूते की लेस बांधते दिखे। अब आज यह यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

8 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

9 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

9 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago