Aaj ka Rashifal 06 October 2022: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 06 अक्टूबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र कन्या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। सूर्योदय के समय तक चंद्रमा शनि के साथ मकर राशि में हैं। इसके बाद कुंभ राशि में रहेंगे। मीन राशि में गुरु हैं। शुक्र नीच के हैं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री हैं।
मेष-आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। रुका हुआ काम चलेगा। आय के नवीन मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आते रहेंगे। यात्रा में लाभ संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार आपका सुखद रहेगा।
वृषभ-आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। सुखद समय है।
मिथुन-अब आप विपरीत परिस्थितियों से आप बाहर निकल गए हैं। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान अभी मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है।
कर्क–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम और संतान की स्थिति सुखद बनी रहेगी। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा।
सिंह–आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है।
कन्या–आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी लेकिन आप उस पर कब्जा कर लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा चल रहा है।
तुला–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा लेकिन निरंतरता नहीं रहेगी।
वृश्चिक–आज के दिन घरेलू कलह के शिकार होंगे। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार रुक-रुक कर चलेगा।
धनु–आज के दिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार कुशलतापूर्वक चलता रहेगा।
मकर–आज के दिन आपके पास धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बीजनों की वृद्धि रहेगी। निवेश से बचें। पुराने रिश्तेदारों से बदजुबानी न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
कुंभ–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा।
मीन–आज के दिन चिंताकारी स्थिति उत्पन्न होती हुई दिखाई दे रही है। प्रेम और संतान में दूरी बनी रहेगी। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…