Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः किस अपराध के लिए भारत में क्या सजा मिलेगी, इसको लेकर 162 साल पहले आईपीसी को मिली थी मंजूरी, 160 साल पहले हुआ था लागू - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः किस अपराध के लिए भारत में क्या सजा मिलेगी, इसको लेकर 162 साल पहले आईपीसी को मिली थी मंजूरी, 160 साल पहले हुआ था लागू

दिल्लीः आईपीसी (IPC) यानी इंडियन पीनल कोड यानी भारतीय दंड विधान आज के ही दिन यानी 06 अक्टूबर 1860 को पारित हुआ था। उसे एक जनवरी 1862 से लागू किया गया था। हत्या से लेकर रेप तक और चोरी से लेकर मानहानि तक हर अपराध की सजा क्या होगी, इसमें ही तय किया गया है।

1837 में थॉमस मैकाले की अध्यक्षता में पहले लॉ कमीशन ने इंडियन पीनल कोड का ड्राफ्ट बनाना शुरू किया था। 1850 में ड्राफ्टिंग का काम पूरा हुआ और 1856 में इसे लेजिस्लेटिव काउंसिल के सामने पेश किया गया। बार्न्स पीकॉक ने ड्राफ्ट में आवश्यक सुधार किए। पीकॉक बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के पहले चीफ जस्टिस भी बने। उस समय आईपीसी को बनाने वालों के दिमाग में कहीं न कहीं गुलाम और आका वाली मानसिकता थी।

इस वजह से राजद्रोह जैसे कई सेक्शन आज भी विवादित हैं। 1860 के बाद से आईपीसी के कई सेक्शन बदले जा चुके हैं। कई बार संशोधन हुए, दहेज हत्या से लेकर कई अपराध जुड़े और कई अपराध हटे भी। इसे भारतीय कानूनों में सबसे ज्यादा डायनामिक भी कहा जा सकता है, जिसके कई सेक्शन अदालतों के दखल के बाद भी हटाए गए। वर्तमान में आईपीसी में 23 चैप्टर हैं, जो कुल 511 खंड में बांटे गए हैं।

रूस ने परमाणु हथियारों की होड़ का ऐलान कियाः अमेरिका ने 1945 में जापान पर परमाणु हमला किया,  तो सोवियत संघ यानी आज का रूस बेचैन हो गया। उसने 6 अक्टूबर 1951 को परमाणु हथियारों की होड़ में शामिल होने का ऐलान कर दिया। सोवियत संघ के प्रमुख अखबार ‘प्रावदा’ में जोसेफ स्टालिन का इंटरव्यू छपा था, जिससे लोगों को पहली बार पता चला कि 1949 में परमाणु बम टेस्ट करने के बाद सोवियत संघ ने भी परमाणु बम बना लिया है।

दरअसल, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से अमेरिका बहुत ही ज्यादा ताकतवर हो गया था। सोवियत संघ को लगा कि परमाणु हथियारों की बात उससे छुपाई गई। इससे पश्चिमी देशों और सोवियत संघ में अविश्वास पैदा हुआ और शीत युद्ध की शुरुआत हुई। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) के मुताबिक रूस के पास 6,500 से अधिक परमाणु हथियार हैं।

सोवियत संघ के ऐलान के बाद ब्रिटेन ने 3 अक्टूबर 1952 को पहली बार परमाणु बम बनाने का दावा किया। फिर चीन, इजराइल, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया भी होड़ में शामिल हो गए। लीबिया और ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी संदेह के घेरे में है।

जैसन लुईस ने पूरा किया दुनिया का चक्करः अंग्रेज जैसन लुईस ने 12 जुलाई 1994 में एक्स्पीडिशन 360 नाम से ग्रीनविच, लंदन से दुनिया का चक्कर लगाने का अभियान शुरू किया था। 46,000 मील की इस यात्रा में 4,833 दिन लगे। इस दौरान उन्होंने ह्यूमन-पॉवर से चलने वाले परिवहन साधनों का ही इस्तेमाल किया, जैसे- साइकिल, रोलर ब्लेड्स और पैडल से चलने वाली बोट। आज ही के दिन 2007 में जैसन को दुनिया का चक्कर लगाने में कामयाबी मिली। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1499: फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1679: मुगलवंश के 12वें बादशाह नेकसियर का जन्म।
1683: 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर वर्ष जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1762: ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1858: नाना साहेब पेशवा का निधन।
1862: भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
1893: मैथमेटिक्स और फिजिक्स में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाथ साहा का जन्म।
1927: डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत वाली पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।
1946: प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का जन्म।
1957: सोवियत संघ ने नोवाया त्रेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972: मैक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरी, 208 लोगों की मौत।
1973: इजराइल पर मिस्र और सीरिया की फौजों ने दो-तरफा हमला शुरू किया।
1980: गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981: मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादत की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी।
1983: पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987: फिजी गणराज्य घोषित हुआ।
1995: यूनेस्को ने वर्ष संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा 1994 में की।
2002: नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2004: इजरायल सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया।
2004: नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2007: प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री बाबा साहेब भोसले का निधन।
2007: भारतीय विद्वान, न्यायविद और नेता लक्ष्मी मल सिंघवी का निधन।
2007: परवेज मुशर्रफ चुनाव में एकतरफा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2012: प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल बी सत्या नारायण रेड्डी का निधन।
2014: अमेरिकी अभिनेत्री मारियन सेल्डस का निधन 1

 

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

3 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

4 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

4 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago