Subscribe for notification
ट्रेंड्स

एनसीडब्ल्यू ने उदित राज को थमाया नोटिस, राष्ट्रपति को चमचा कहने को लेकर मांगा जवाब

दिल्लीः कांग्रेस नेता उदित राज विवादों में फंस गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने राष्ट्रपति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता उदित राज को गुरुवार को नोटिस दिया है। आपको बता दें कि उदित राज ने अपने बयान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चमचा कहा था। इससे पहले भी उदित राज अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात दौरे पर कहा था कि गुजरात में बना नमक सभी भारतीय खाते हैं। इसी पर उदित राज ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागीरी की भी हद है। कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।

इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उदित राज के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जैसे शब्द उदित राज ने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किए हैं, वह चिंताजनक है। हालांकि, पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया था।’

उदित राज को NCW ने नोटिस जारी कर सफाई मांगी। इसके बाद उदित राज ने जवाब दिया कि द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। हम दलित-आदिवासी आलोचना करेंगे और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं। फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने 4 अक्टूबर को गांधीनगर में एक कार्यक्रम में कहा कि देश में 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन गुजरात करता है और यह कहा जा सकता है कि राज्य द्वारा उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है। उन्होंने इस दौरान गुजरात मॉडल की भी तारीफ की। मुर्मू ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात की प्रगतिशील एवं समावेशी संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि हैं।

अब आइए एक नजर डालते हैं कांग्रेस नेता उदित राज के विवादित बयान पर…

  • 15 अक्टूबर 2020 को उदित राज ने इलाहाबाद में कुंभ को लेकर सवाल उठाए थे। राज ने लिखा था कि सरकार का कोई धर्म नहीं होता है। इसके बावजूद भाजपा सरकार कुंभ में 4200 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। विवाद बढ़ने पर उन्होंने बयान को निजी बताया था।
  • पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद 8 जनवरी 2022 को उदित राज ने एक ट्वीट किया था। राज ने लिखा था कि पीएम मोदी की सुरक्षा की नौटंकी की आड़ में पाखंडियों का झाड़-फूंक और पूजा-पाठ की दुकान चल पड़ी।
General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

5 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

5 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

18 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

19 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

20 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago