Aaj ka Rashifal 04 October 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 04 अक्टूबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति–राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र कन्या राशि में हैं। शुक्र नीच के हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मकर राशि में हैं। शनि वक्री हैं इसलिए अप्रत्यक्ष विषयोग बनेगा और गुरु मीन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं।
मेष–आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है। व्यवसायिक नुकसान भी हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्यम समय कहा जाएगा।
वृषभ–मानहानि, सम्मान पर ठेस पहुंचना, यात्रा में कष्ट, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान पहले से बेहतर लेकिन व्यापार बहुत अच्छा नहीं है।
मिथुन–आज के दिन आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा।
कर्क–आज के दिन आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका भी स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही दिख रहा है लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें।
सिंह–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका रुक-रुक कर चलेगा।
कन्या–आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
तुला–आज के दिन घरेलू सुख बाधित रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर आप आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक–आज के दिन आप घोर पराक्रमी आप बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य में नाक, कान, गला की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम बना हुआ है।
धनु–आज के दिन आप इस बात का ध्यान रखें कि वाणी अनियंत्रित न होने पाए। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय नहीं है।
मकर–आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नरम-गरम बने रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम है। व्यापार भी लगभग मध्यम है।
कुंभ–आज के दिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सिरदर्द की परेशानी या नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी लगभग मध्यम है।
मीन–आज के दिन स्वास्थ्य, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ नए समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन संदिग्ध होगा समाचार। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ है लेकिन व्यापार और आय के मार्ग का ठीक-ठीक पता जरूर लगा लें।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…