दिल्लीः कई दिनों से मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर स्थिति अब साफ हो गई है। अगले महीने होने वाले इस चुनाव में तीन नेता शशि थरूर, केएन त्रिपाठी और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन वरिष्ठ ने वरिष्ठ नेता एवं तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया। थरूर आज दोपहर AICC ऑफिस पहुंचे और अपना नॉमिनेशन फाइल किया। वहीं, झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। नॉमिनेशन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शुक्रवार को नॉमिनेशन फाइल कर दिया। इस दौरान कांग्रेस दफ्तर से जो तस्वीरें सामने आई, उससे खड़गे का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। खड़गे के साथ पार्टी के 30 बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी-23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के प्रस्तावकों में शामिल थे। इससे पहले, मनीष तिवारी ने कहा कि वह और उनके साथी आनंद शर्मा खड़गे को सपोर्ट करेंगे।

ये 30 नेता बने खड़गे के प्रस्तावक : कांग्रेस नेता एके एंटनी, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी,अजय माकन, भूपिंदर हुड्डा, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दीपेंदर हुड्डा, नारायण सामी, वी वथिलिंगम, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, अविनाश पांडे, राजीव शुक्ला, नासिर हुसैन, मनीष तिवारी, रघुवीर सिंह मीणा, धीरज प्रसाद साहू, ताराचंद, पृथ्वीराज चौहान, कमलेश्वर पटेल, मूलचंद मीणा, डॉ. गुंजन, संजय कपूर और विनीत पुनिया।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैं नामांकन (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) दाखिल करने जा रहा हूं। उसके बाद आकर बात करूंगा। वहीं, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। हमें उम्मीद है कि वे चयनित होंगे। हरियाणा से (भूपिंदर सिंह) हुड़ा साहब और मैंने प्रस्तावक के तौर पर उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज पार्टी चीफ के चुनाव से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

इससे पहले  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए नामांकन पत्र के 10 ‘सेट’ लिए थे। कांग्रेस के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नियम के तहत गहलोत से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा गया था।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता दोपहर 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here