Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज है वर्ल्ड हार्ट डे, नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज में आधी मौतों की वजह हैं दिल की बीमारियां - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज है वर्ल्ड हार्ट डे, नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज में आधी मौतों की वजह हैं दिल की बीमारियां

दिल्लीः आज 29 सितंबर यानी वर्ल्ड हार्ट डे है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाता है, ताकि लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा सके। साल 1999 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन तब तय हुआ था कि सितंबर के आखिरी रविवार को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाएगा। पहला वर्ल्ड हार्ट डे 24 सितंबर 2000 को मना था। 2011 तक यही सिलसिला चला।

मई 2012 में दुनियाभर के नेताओं ने तय किया कि नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज की वजह से होने वाली मौतों को 2025 तक घटाकर 25% पर लाना है। इसमें भी आधी मौतें सिर्फ दिल के रोगों की वजह से होती है। ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे को मान्यता मिली और हर साल यह 29 सितंबर को मनाया जाने लगा।

इस कैम्पेन के जरिए वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन सभी देशों और पृष्ठभूमि के लोगों को साथ लाता है और कार्डियोवैस्कुलर रोगों से लड़ने के लिए जागरूकता फैलाने का काम करता है। दुनियाभर में दिल के रोग नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज में सबसे ज्यादा घातक साबित हुए हैं।

हर साल करीब दो करोड़ लोगों की मौत दिल के रोगों की वजह से हो रही है। इसे अब लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी माना जाता है, जिससे अपनी लाइफस्टाइल को सुधारकर बचा जा सकता है। हाल ही के दिनों में यह देखने में आया है कि हार्ट डिजीज का शिकार युवा भी हो रहे हैं।

सर्न की स्थापना- यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन यानी ‘सर्न’ की स्थापना 29 सितंबर 1954 को हुई थी। आपको बता दें कि ‘सर्न’ एक फ्रेंच शब्द ‘कौंसिइल इरोपिन पाउर ला रिचरचे न्यूक्लियर’ है जिसका अंग्रेजी में अर्थ है- यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च है। भारत कुछ साल पहले ही इसका हिस्सा बना है।

सर्न पार्टिकल फिजिक्स की सबसे बड़ी लैब है, जो फ्रांस एवं स्विटजरलैंड की सीमा पर जेनेवा के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में है। सर्न में भारत समेत 22 सदस्य देश हैं। दुनिया के 70 देशों के सैकड़ों विश्वविद्यालयों से लगभग 8 हजार वैज्ञानिक और इंजीनियर इसमें काम करते हैं।

भले ही 2002 में भारत सर्न का सदस्य बना हो, लेकिन 1960 से ही वह इसमें अपना योगदान देता आया है। यहां 10 साल की मेहनत के बाद दुनिया का सबसे बड़ा कोलाइडर यानी लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर बनाया गया था। 4 जुलाई 2012 को इसी कोलाइडर में हिग्स बोसॉन खोजा गया था, जिसे गॉड पार्टिकल भी कहा जाता है।

इस महाप्रयोग में कोलाइडर से प्रोटॉन और लेड आयन के कण लाइट की स्पीड से टकराए तो प्राथमिक कण (god particle) पैदा हुआ था। वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारा ब्रह्मांड बिग बैंग के बाद इन्हीं कणों से बना है।

सदी का सबसे बड़ा हादसा- एस्टोनियाई ध्वज वाला रो-रो पैसेंजर फेरी एस्टोनिया (जहाज) 27 सितंबर 1994 को तल्लिन, एस्टोनिया से स्टॉकहोम (स्वीडन) के लिए निकला था। इस दौरान उस पर 186 क्रू मेंबर समेत 989 लोग सवार थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से एस्टोनिया हादसे का शिकार होकर डूब गया। हादसे में 852 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे टाइटैनिक के बाद यूरोपीय जहाज के डूबने का दूसरा सबसे बड़ा हादसा कहा जाता है। इसे शांतिकाल का सबसे बड़ा हादसा भी कहा जाता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 29 सितंबर का घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1901- दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्मी का जन्‍म 1901 में आज ही के दिन हुआ था। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1959 – भारत की आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
1962 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977– सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत-6 को पृथ्वी की कक्ष में स्थापित किया।
1988 – चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2000–चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001–संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002–दक्षिण कोरिया के बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003–ईरान ने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006–विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटी।
2009–अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में भारत के विजेन्दर को 75 किग्रा वर्ग में 2700 अंकों के साथ पहला स्थान दिया गया।
2011- चीन ने जिक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2016 – भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द गिर्द छिपे आतंकवादियों को ठिकाने लगाने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया।

 

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

24 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago