Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः अमेरिका में आज के ही दिन पहली बार हुई थी टीवी पर प्रेसिडेंशियल डिबेट - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः अमेरिका में आज के ही दिन पहली बार हुई थी टीवी पर प्रेसिडेंशियल डिबेट

दिल्लीः आज ही के दिन 1960 में अमेरिका में पहली बार टीवी पर प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी। जॉन. एफ कैनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई इस डिबेट ने अमेरिकी चुनावों में प्रचार के पूरे तरीके को बदल दिया। आज भी अमेरिका में चुनाव प्रचार के लिए प्रेसिडेंशियल डिबेट को महत्वपूर्ण माना जाता है।

नवंबर 1960 में अमेरिका में चुनाव होने थे। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कैनेडी और रिपब्लिकन पार्टी ने निक्सन को अपना उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही उम्मीदवार जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। उस वक्त तक अमेरिका में टीवी एक बड़ा माध्यम बन चुका था। फैसला लिया गया कि क्यों न प्रेसिडेंशियल डिबेट को टीवी पर ब्रॉडकास्ट किया जाए।

शिकागो के एक स्टूडियो में डॉन हेविट के निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। फैसला लिया गया कि दोनों के बीच इस तरह की 4 डिबेट करवाई जाएंगी।

26 सितंबर 1960 को पहली डिबेट हुई। कहा जाता है कि इस डिबेट को देखकर ही दर्शकों ने अंदाजा लगा लिया था कि कैनेडी राष्ट्रपति पद के लिए निक्सन से बेहतर हैं। कैनेडी कैमरे पर पूरी तरह कॉन्फिडेंट दिखे जबकि निक्सन कैमरे के सामने नर्वस हो गए और उन्होंने मेकअप भी नहीं करवाया था। डिबेट से कुछ दिन पहले ही निक्सन बीमारी से उठे थे, उसकी कमजोरी भी उनके हाव-भाव में साफ दिखाई दे रही थी। दर्शकों पर निक्सन के कमजोर और कैनेडी के कॉन्फिडेंट प्रजेंटेशन का असर हुआ।

हालांकि दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। कैनेडी को 49.7%, वहीं निक्सन को 49.6% वोट मिले।

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिनः 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। देश के महान अर्थशास्त्रियों में से एक के रूप में पहचान रखने वाले मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था।

डॉ. सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की। 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी.फिल किया। पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाया।

डॉ. सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के सलाहकार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। 1991 से 1996 तक वित्तमंत्री रहे और उन्होंने आर्थिक सुधारों के लिए व्यापक स्तर पर नीति बनाई। 1987 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।

डॉ. सिंह 2004 से 2014 तक 10 साल 4 दिन प्रधानमंत्री रहे। वे देश में जवाहरलाल नेहरू (करीब 17 साल) और इंदिरा गांधी (करीब 11 साल) के बाद सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे। नरेंद्र मोदी पिछले सात साल से इस पद पर हैं और इस समय वे सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे नेताओं में सिंह के बाद चौथे नंबर पर आते हैं।

डॉटर्स डेः भारत में कुछ समय पहले तक बेटे की चाहत बहुत ज्यादा होती थी। बालिका भ्रूण हत्या की शिकायतें भी तेजी से बढ़ रही थीं। तब लड़कियों से भेदभाव के खिलाफ और लैंगिक समानता के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए डॉटर्स डे मनाया जाने लगा। आमतौर पर लड़कियों को समर्पित यह दिन सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस साल 26 सितंबर को भारत में डॉटर्स डे मनाया जा रहा है। यूएस, यूके, कनाडा और जर्मनी समेत कुछ और देश हैं जो डॉटर्स डे मनाएंगे। कुछ देशों में 25 सितंबर को, कुछ देशों में 1 अक्टूबर को भी डॉटर्स डे मनता है। इसकी शुरुआत कब हुई, कोई नहीं जानता, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया की वजह से इसका चलन तेजी से बढ़ा है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1777 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
1820- प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर का जन्म।
1872 – न्यूयार्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1888 – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन-अंग्रेजी लेखक टीएस इलियट का जन्म हुआ
1923: हिंदी फिल्म अभिनेता देवानंद का जन्म।
1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
1950 – इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 – जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण।
1984 – ब्रिटेन, हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1973- सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।
1977- प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक एवं बैले निर्माता उदय शंकर का निधन हुआ।
1984- ब्रिटेन हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1998- सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2004- अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया.
2007- वियतनाम के दक्षिणी श्‍हर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
2009- फिलीपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में कैट्साना तूफान से 700 लोगों की मौत।
2011-कीनिया में ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक एवं नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला वंगारी मथाई का निधन हुआ।
2014- मेक्सिको के इगुआला में 43 छात्रों का सामूहिक अपहरण।
2018- सुप्रीम कोर्ट ने 12 अंकों वाले आधार नंबर की वैधता को कायम रखा, लेकिन कहा कि बैंक अकाउंट्स, सेलफोन कनेक्शन और स्कूल एडमिशन के लिए इसे अनिवार्य नहीं किया जा सकता।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

3 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

4 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

4 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago