Aaj ka Rashifal 24 September 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 24 सितंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा सिंह राशि में हैं। सूर्य और वक्री बुध कन्या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में और वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य नरम-गरम, व्यापार सही चलता रहेगा।
वृषभ-आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्साह का माहौल बना रहेगा। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
मिथुन-आज के दिन आप उत्साह से भरे रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। थोड़ा मध्यम कहा जाएगा। प्रेम और संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी आपका सही दिखाई दे रहा है।
कर्क-आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापार आपका बहुत अच्छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-आज के दिन आप सुकुमारता से ओत प्रोत रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार बहुत अच्छा है।
कन्या-आज के दिन मानसिक चिंता बनी रहेगी। सिरदर्द नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
तुला-आज के दिन आपका मन आनंदित रहेगा। यात्रा में लाभ होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है।
वृश्चिक-आज के दिन आपकी व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपके व्यापार में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
धनु-आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहत अच्छा दिख रहा है।
मकर-आज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा है।
कुंभ-आज के दिन आप जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापार साथ देगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है।
मीन-आज का दिन आपके लिए थोड़ा डिस्टर्बिंग है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहत अच्छा है।
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…
दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…
चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…
दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…