Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः यूएन ने की थी आज के दिन को इंटरनेशनल डे ऑफ पीस के तौर पर मनाने की शुरुआत - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः यूएन ने की थी आज के दिन को इंटरनेशनल डे ऑफ पीस के तौर पर मनाने की शुरुआत

दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1981 में इंटरनेशनल डे ऑफ पीस की स्थापना की थी। इसके दो दशक बाद 2001 में महासभा ने सर्वसम्मति से आज के दिन यानी 21 सितंबर को 24 घंटे अहिंसा और सीजफायर की अवधि के तौर पर मनाने का फैसला किया। यूनाइटेड नेशंस सभी राष्ट्रों और लोगों को अहिंसा का महत्व बताने के लिए यह दिन मनाता है। इस दिन शांति के आदर्शों को मजबूती दी जाती है।

यह दिन महात्मा गांधी की अहिंसा की सीख को याद करने का दिन भी है। यूएन का कहना है कि इस साल हम एक-दूसरे के दुश्मन नहीं है, बल्कि कोविड-19 के रूप में हमारा एक साझा दुश्मन सामने है, जिसने पूरी दुनिया को बेचैन कर दिया है। इस साल इंटरनेशनल डे ऑफ पीस की थीम है- शेपिंग पीस टुगेदर। वैसे, यह दिन सिर्फ बाहरी शांति ही नहीं, बल्कि अंदरुनी शांति की भी बात करता है।

मणिपुर राज्य बनाः 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इससे कुछ दिन पहले ही मणिपुर के राजा ने 11 अगस्त को भारत का शासन स्वीकार कर लिया था, लेकिन राज्य में अंदरुनी संप्रभुता हासिल कर ली थी। मणिपुर स्टेट कान्सटीट्यूशन एक्ट 1947 लागू हुआ, जिससे राज्य को अपना अलग संविधान मिला। मणिपुर में कई लोग भारत में विलय चाहते थे। मणिपुर इंडिया कांग्रेस भी बनी। भारत सरकार ने अलग संविधान को मान्यता नहीं दी।

आखिर, महाराजा पर दबाव बना और उन्होंने 21 सितंबर 1949 को भारत सरकार के साथ मर्जर एग्रीमेंट साइन किया। यह एग्रीमेंट 15 अक्टूबर को लागू हुआ। कई सालों तक केंद्र का सीधा शासन यहां रहा, लेकिन 1972 में मणिपुर को भारत में अलग राज्य का दर्जा मिला।

अंतरराष्ट्रीय अल्जामर डेः आज अंतरराष्ट्रीय अल्जामर डे हैं। पूरी दुनिया में हर साल 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अल्जाइमर और डिमेंशिया के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। अल्जाइमर्स में दिमाग में होने वाली नर्व सेल्स के बीच होने वाला कनेक्शन कमजोर हो जाता है। धीरे-धीरे यह रोग दिमाग के विकार का रूप लेता है और याददाश्त को खत्म करता है। व्यक्ति सोचना भी बंद कर देता है।

1906 में डॉ. एलोइस अल्जाइमर ने इस रोग के बारे में पता लगाया था, इस वजह से इस रोग को उनका नाम दिया गया था। उन्होंने मानसिक रोग से पीड़ित एक महिला के दिमाग में कोशिकाओं में बदलाव नोटिस किया था। स्टडी में पता चलता है कि जिन लोगों को अल्जाइमर्स होता है उन्हें कार्डियोवस्कुलर रोग भी होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1784ः अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिल्वेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1815: किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1885: नीदरलैंड के लोगों ने मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1857: बहादुर शाह जफर द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1905: अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का गठन हुआ।
1928: माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई।
1934: एक बड़े तूफान से पश्चिमी होन्शू, जापान में 3000 से अधिक लोग मारे गए थे।
1937: जेआरआर टॉकियन का द हॉबिट प्रकाशित किया गया था।
1938: चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
1942: बोइंग बी -29 सुपरफोर्ट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।
1942: नाजियों ने डुनेवट्सी यूक्रेन में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1947: अमेरिकी लेखक स्टीफन किंग का जन्म हुआ।
1949: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को बीजिंग में स्थापित किया गया था।
1954: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का जन्म हुआ।
1961: अमेरिका में बने बोइंग सीएच-47 चिनूक ने पहली बार उड़ान भरी। इसका इस्तेमाल इराक और अफगानिस्तान के युद्धों में बड़े पैमाने पर अमेरिकी फौजों ने किया।
1964: दक्षिण यूरोपीय द्वीपीय देश माल्टा को अंग्रेजों ने 1814 में पेरिस संधि के तहत अपनी कॉलोनी बनाया था। देश ने 1964 में 21 सितंबर को आजादी हासिल की। पहले तो इंग्लैंड की महारानी को राष्ट्र प्रमुख के तौर पर स्वीकार किया, लेकिन 13 दिसंबर 1974 को खुद को रिपब्लिक घोषित किया।
1966ः मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1971: ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिजशर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई.
1979: वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल का जन्म हुआ।
1984ः ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991ः आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1996: प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन ने डिफेंस ऑफ मैरिज एक्ट पर साइन किए। इसमें सेम सेक्स मैरिज को मान्यता न देने का प्रावधान था, लेकिन इस आधार पर उनके साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता था। यूएस सुप्रीम कोर्ट ने 2013 और 2015 में फैसलों से इसे रद्द कर दिया।
1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ था.
1999: मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत।
2000ः भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना।
2004: ग्लोबल फैसलों में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए ब्राजील, भारत, जर्मनी और जापान ने मिलकर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की स्थायी सीट के लिए प्रयास करने की ठानी। सबने मिलकर यूएन सुधारों पर काम करने का संकल्प लिया।
2005: जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
2008ः रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पादन शुरू हुआ।
2013: केन्या के नैरोबी में वेस्टगेट मॉल पर अल-शबाब आतंकी समूह के सदस्यों ने हमला किया था। कुछ घंटों तक चली मुठभेड़ में आतंकियों ने 63 शॉपर्स की हत्या कर दी थी। केन्या के सुरक्षा बलों ने बंधकों को रिहा किया और चार आतंकियों को भी मार गिराया।
2018: भारत ने यूएन महासभा के दौरान पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री स्तर की बातचीत रद्द कर दी थी। दरअसल, कश्मीर में भारतीय सीमा पर एक जवान की हत्या कर दी थी और पाकिस्तान आतंकियों का महिमा मंडन कर रहा था। इससे ही भारत नाराज था। कहा गया कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।
2020: दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के मशहूर पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन।

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago