Subscribe for notification
मनोरंजन

ये कैसी आशिकीः प्यार किया, शादी की और जिंदगी भर तड़पने के लिए छोड़ दिया

मुंबईः फिल्म निर्माता, निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म ‘अर्श’, ‘सारांश’ से लेकर ‘सड़क’, ‘आशिकी’, ‘जिस्म’ और ‘मर्डर’ जैसी सपरहिट फिल्में देने वाले महेश भट्ट प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। महेश भट्ट अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की मां सोनी राजदान से शादी करने से पहले महेश भट्ट का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन क्या आप उनकी पहली शादी और फर्स्ट वाइफ के बारे में जानते हैं, नहीं तो चलिए आज हम आपको Lorraine Bright के बारे में बताते हैं। महेश भट्ट स्कूल के दिनों में ही लॉरेन को अपना दिल हार बैठे थे और महज 20 साल की उम्र में इन्होंने शादी भी कर ली थी, लेकिन ऐसा क्या हुआ, जो 11-12 साल बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई? आज हम इस बारे में सबकुछ बताएंगे। महेश भट्ट का पहला प्यार और पहली पत्नी के बारे में जानने के लिए पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए।

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का जन्म 20 सितंबर 1948 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। आज वो अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके पिता नानाभाई भट्ट एक गुजराती ब्राह्मण थे और मां शिरीन मोहम्मद अली गुजराती मुस्लिम थीं। महेश के पिता का भी फिल्मों से नाता था। वह हिंदी और गुजराती सिनेमा में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। कहते हैं कि महेश के पिता ने उनकी मां से कभी शादी नहीं की। मां को कोई पहचान नहीं थी, इसलिए महेश के स्कूल के रिपोर्ट कार्ड पर मामा साइन करते थे।

महेश भट्ट ने माटूंगा के एक स्कूल में पढ़ते थे और पैसे कमाने के लिए छुट्टियों में जॉब भी करते थे। उन्होंने प्रोडक्ट विज्ञापन भी बनाए। इसी दौरान उनकी मुलाकात डायरेक्टर राज खोसला से हुई। फिर महेश ने राज के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की।

महेश और लॉरेन (Lorraine Bright) की लव स्टोरी बहुत फिल्मी थी। इस बारे में महेश ने खुद बताया था कि स्कूल के दिनों में उन्हें लोरेन से प्यार हो गया था। वह Bombay Scottish Orphanage में पढ़ाई कर रही थी। महेश भट्ट लॉरेन से मिलने के लिए दीवार फांदकर जाते थे। जब वे पकड़े गए तो लॉरेन को वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने YWCA में एडमिशन लिया, ताकि टाइपिस्ट बनकर गुजारा कर सकें। महेश ने जब लॉरेन से शादी की थी, तब उनकी उम्र 20 साल थी।

कहा जाता है कि महेश की मूवी ‘आशिकी’ में इनकी ही कहानी दिखाई गई है। इस कपल के दो बच्चे हुए, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। महेश और लॉरेने की हैप्पी मैरिड लाइफ में तब खटास आनी शुरू हुई, जब शादी के बाद महेश का नाम अभिनेत्री परवीन बाबी से जुड़ने लगा।

इस दौरान एक तरफ महेश की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तो दूसरी तरफ परवीन संग उनका रिश्ता गहरा होता जा रहा था। फिर वह दिन भी आया, जब उन्होंने परवीन के लिए लॉरेन को छोड़ दिया। हालांकि, एक वक्त के बाद वह लॉरेन के पास वापस भी आए, लेकिन तब सबकुछ खराब हो चुका था। इसके बाद महेश को सोनी राजदान से प्यार हो गया। साल 1986 में इन्होंने शादी भी कर ली। हालांकि, महेश ने लॉरेन को तलाक नहीं दिया। उन्होंने अपनी मां (मुस्लिम धर्म) अपनाया और अशरफ भट्ट के रूप में सकीना यानी सोनी राजदान से शादी की। लॉरेन भट्ट यानी किरण भट्ट का साल 2003 में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत कैसे हुई, इसकी वजह कभी सामने नहीं आई। लॉरेन भट्ट यानी किरण भट्ट का साल 2003 में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत कैसे हुई, इसकी वजह कभी सामने नहीं आई।

 

General Desk

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

2 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

2 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

3 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

3 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

14 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

14 hours ago