संवाददाताः प्रखर प्रहरी
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार आधी रात को बवाल हो गया। पंजाब के मोहाली स्थित इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसने यह वीडियो शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा, जिसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना की जब जानकारी मिली, तो 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना रात करीब ढाई बजे घटित हुई। इस घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंची। हालांकि गुस्से में छात्राएं पुलिस पर भी भड़क गईं। उन्होंने पुलिस का भी विरोध किया और उनकी गाड़ियों से तोड़फोड़ भी की। फिलहाल कैंपस में माहौल तनावपूर्ण है।
इस मामले में सबसे अहम अब छात्राओं की वीडियो लगातार बनाए जाने का मुद्दा है। छात्रा काफी समय से यह वीडियो बना रही थी। आखिर इन वीडियो को इकट्ठा करने का मकसद क्या था? इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। ऐसे में इन दोनों ने यह क्यों किया? इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना के बाद जिन लड़कियों ने खुदकुशी की कोशिश की, उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर देख लिया था। इसके बाद उन सभी 8 छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी के परिजनों को वहां बुला लिया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह लड़की लंबे समय से छात्राओं के वीडियो बना रही थी, जिसे वह शिमला में अपने फ्रेंड को भेज रही थी। उस दोस्त ने अब यह वीडियो वायरल कर दिए। जिसका पता चलते ही लड़कियों का गुस्सा फूट पड़ा।
वहीं पीड़ित लड़कियों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। देर रात तक यहां हंगामा चलता रहा। एहतियातन पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़कियों से जुड़ा मामला होने की वजह से सीनियर अफसरों ने वहां कैंप लगा लिया है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…