Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः 74 साल पहले आज के ही दिन हैदराबाद का हुआ था भारत में विलय - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः 74 साल पहले आज के ही दिन हैदराबाद का हुआ था भारत में विलय

दिल्लीः चाय बेचने से प्रधानमंत्री पद का विलक्षण सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म आज ही के दिन यानी 17 सितंबर 1950 को हुआ था। गुजरात के वडनगर में एक गरीब परिवार में वे पैदा हुए। पिता दामोदरदास मोदी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। नरेंद्र मोदी भी बचपन में उनकी मदद करते थे।

मोदी अचानक राजनीति में नहीं आए। आठ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े। 1971 में संघ का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उनकी राजनीतिक शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान छिपकर वक्त गुजारना पड़ा। 1985 में भाजपा में संगठन का काम मिला।

गुजरात के भुज में आए भूकंप के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब 2001 में मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया। गुजरात दंगों को लेकर आरोपों से घिरे। लेकिन, गुजरात के विकास मॉडल को बेस बनाकर केंद्र की राजनीति में आए और 2014 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी यानी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। 2019 में पहले से बेहतर प्रदर्शन के साथ सत्ता में लौटे।

हैदराबाद का भारत में विलयः 1947 में भारत के आजाद होने के बाद भी कुछ रियासतें विलय के लिए तैयार नहीं थीं। उनमें प्रमुख थी- हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान की सल्तनत। वो पाकिस्तान के साथ जाने का मन बना चुके थे। लेकिन, यह कैसे संभव था। हैदराबाद की परिस्थिति ऐसी है कि यह मुश्किल था।

तब देश के उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पुलिस एक्शन के नाम पर सैन्य कार्रवाई की। 13 सितंबर 1948 को यह पुलिस एक्शन शुरू हुआ और इसे नाम दिया गया ऑपरेशन पोलो। 17 सितंबर की शाम तक हैदराबाद के निजाम ने बात मान ली और विलय के लिए राजी हो गए।

वॉल स्ट्रीट पर कब्जा करोआंदोलन-

आज के ही दिन 11 साल साल पहले ऑक्युपाई वॉल स्ट्रीट आंदोलन शुरू हुआ था। पूंजीवाद के विरोध में यह आंदोलन 2011 में न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क से शुरू हुआ। धीरे-धीरे यूरोप के देशों से होता हुआ दुनिया के 82 देशों में यह आंदोलन पहुंच गया था। आंदोलन करने वाले ज्यादातर बेरोजगार लोग थे, जिनका रोजगार 2008 की वैश्विक मंदी ने छीन लिया था। यूरोप के कुछ देशों में कर्ज का संकट गहरा गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 17 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1598 : नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
1761: कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778: अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली संधि (फोर्ट पिट) पर हस्ताक्षर किये गये।
1828: क्यूशू, जापान में आये भयानक तूफान से लगभग 10,000 लोग मारे गए थे।
1914: एंड्रयू फिशर तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1934: तत्कालीन सोवियन रूस लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941: न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1949: द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
1950 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ।
1956: भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
1956 : ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1956 : नॉर्मन बकले ने अपने मोटरबोट में विश्व जल गति रिकॉर्ड को तोड़ा।
1957: मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1974 : बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1976 : नासा ने सार्वजनिक रूप से अपने पहले स्पेस शटल का खुलासा किया।
1982ः भारत और सिलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1988 : दक्षिण कोरिया के सोल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन हुआ।
1995ः हॉन्गकॉन्ग का शासन चीन को सौंपने से पहले ब्रिटिशर्स ने वहां पहली बार लेजिस्लेटिव काउंसिल के चुनाव कराए थे।
1999ः ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
2000ः जाफना प्रायद्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
2002ः इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की इजाजत दी।
2004: यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2011 : न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2009ः केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम वेबसाइट पर जारी किए।
2014 : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व्यापार संबंधों में सुधार के लिए भारत यात्रा पर आये।
2016: न्यूयॉर्क के चेल्सी में आतंक बम से 29 घायल हुए।
2017ः कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधु।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

3 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

4 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

4 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago