Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः ओजोन परत को बचाने के लिए आज के ही दिन साथ आए थे 24 देश, 1995 से हर साल मनने लगा ओजोन प्रिवेंशन डे

दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल 16 सितंबर को इंटरनेशनल डे फॉर द प्रिवेंशन ऑफ द ओजोन लेयर मनाया जाता है। यह इवेंट 1987 के मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की याद दिलाता है, जिसे 24 देशों ने साथ आकर बनाया था। मॉन्ट्रियल में इन देशों ने दुनिया से कहा था कि ओजोन परत को बर्बाद करना बंद करें। इसमें ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल बंद करने का वचन लिया गया था, जिससे ओज़ोन परत को नुकसान पहुंचता है। 19 दिसंबर 1994 को यूएन की जनरल असेंबली ने 16 सितंबर को ओजोन लेयर के बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का फैसला किया। पहला ओजोन डे 16 सितंबर 1995 को मनाया गया था।

कोरोनावायरस को काबू करने के लिए चार महीने का सख्त लॉकडाउन था। कुछ सख्त नियम आज भी लागू हैं। इस वजह से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई और इससे ओजोन डे का महत्व और बढ़ गया है। देहरादून की पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज यूनिवर्सिटी ने अध्ययन में पाया कि लॉकडाउन की वजह से ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों की कमी रही और इससे ओजोन की परत की क्वॉलिटी में 1.5 से दो गुना तक मजबूती आई है।

1920 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में वॉल स्ट्रीट पर बम विस्फोट हुआ था। इसमें 38 लोग मारे गए थे। यह उस समय तक अमेरिकी धरती पर किया गया सबसे भयानक हमला था। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि उस बम ब्लास्ट के लिए कौन जिम्मेदार था और उसने यह हमला क्यों किया था।

आज हम जिस कंपनी को जीएम (GM) के ट्रेडमार्क से जानते हैं, उसकी शुरुआत आज ही के दिन 1908 में फ्लिंट, मिशिगन में विलियम सी. ड्युरंट और चार्ल्स स्टुअर्ट मॉट ने की थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी कार और ट्रक बनाने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी ने शेवरले, हमर जैसी कारें बनाकर दुनिया के सामने पेश की है।

आज के ही दिन यानी 16 सितंबर 1963 में फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सबाह, सारावाक और सिंगापुर मिलकर मलेशिया बना था। यह बात अलग है कि यह एसोसिएशन ज्यादा टिका नहीं। दो साल में ही सिंगापुर ने इस व्यवस्था को छोड़ दिया।

1982 में राइट-विंग ग्रुप के सदस्यों ने लेबनान में बेरूत के रिफ्यूजी कैम्प में रह रहे करीब 3000 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। यह नरसंहार सबरा और शतिला के फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैम्पों में हुआ था। इसमें लेबनीज क्रिश्चियन फैलान्गिस्ट मिलिशिया शामिल था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 16 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1725- ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस और प्रशिया के बीच हनोवर की संधि हुई।
1810ः निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरू किया।
1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848- फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा समाप्त की।
1892- पहली महिला ने येल विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट करने के लिए एडमिशन लिया।
1906- नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908- विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की स्थापना की।
1916- देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित शास्त्रीय गायिका एवं अभिनेत्री एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1947- जापान की राजधानी टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गयी।
1956- ऑस्ट्रेलिया में टेलीविजन प्रसारण शुरू हुआ।
1963- मलाया, सिंगापुर, उत्तर बोर्नियो (वर्तमान सबा), और सरवाक का मलेशिया में विलय हो गया।
1967- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975- पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1975ः केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1978- ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हो गयी।
1978- जनरल मुहम्मद ज़िया-उल-हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
1986- दक्षिण अफ्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए।
2007- वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हो गयी।
2011- नासा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की घोषणा की जो एक की बजाय दो तारों की परिक्रमा करता है।
2013ः वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2014- इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्द लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

20 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

21 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago