Subscribe for notification
ट्रेंड्स

14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, नेहरू का क्या है इससे संबंध, जानें रोचक तथ्य

दिल्लीः आज 14 सितंबर यानी हिंदी दिवस है। आज के दिन यानी 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। इनमें से कुछ के अपने साहित्य और व्याकरण भी हैं। इनमें से हिंदी देश के सबसे अधिक राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है। भाषा के महत्व को प्रदर्शित करने और उजागर करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और संगठनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस को आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है? आज की तारीख से आखिर इसके कनेक्शन क्या है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आज हम आपके मन में उठ रहे सारे सवालों को जवाब देने की कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि आजादी के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। इसी दिन के बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ाने की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है।

क्या है नेहरू का कनेक्शनः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि हिंदी जनमानस की भाषा है। कई इतिहासकारों का यह भी कहना है कि बापू हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के भी पक्षधर थे। हालांकि, यह उनके जीवित रहते संभव नहीं हो पाया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। उनके ही कार्यकाल में 14 सितंबर 1953 को देश में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। आपको यह भी बता दें कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस साल हिंदी दिवस का आयोजन पहली बार दिल्ली के बाहर किया जाएगा। इस साल यह कार्यक्रम गुजरात के सूरत में आयोजित किए जाएंगे।

रोचक तथ्य:

  • हिंदी को इसका नाम फारसी शब्द हिंद से मिला है, जिसका अर्थ है “सिंधु नदी की भूमि”।
  • हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पहली भाषा मानी जाती है।
  • बिहार उर्दू की जगह हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने वाला पहला राज्य है।
  • भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अन्य पड़ोसी देशों में भी हिंदी व्यापक रूप से बोली जाती है।

 

 

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago