Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
रोमांस से भरपूर रही है ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की जिंदगी, कई महिलाओं के साथ जुड़े हैं नाम - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

रोमांस से भरपूर रही है ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की जिंदगी, कई महिलाओं के साथ जुड़े हैं नाम

लंदनः ब्रिटेन की राजगद्दी पर आसीन होते ही किंग चार्ल्स तृतीय एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके अफेयर के किस्से चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें ब्रिटेन की महारानी एवं किंग चार्ल्स तृतीय नी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद चार्ल्स ने गुरुवार की रात को ग्रेट ब्रिटेन के राजा के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इसके बाद से ही किंग चार्ल्स पत्नी कैमिला, जो अब क्वीन कंसोर्ट हैं और राजकुमारी डायना के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जाता है कि जब चार्ल्स छोटे थे तो भारत और पाकिस्तान को बांटने वाले लॉर्ड माउंटबेटन ने उन्हें जितना हो सके उतना अफेयर की सलाह दी थी। उन्होंने चार्लीज एंजल्स का उपनाम भी उन्हें दिया था। रॉयल विशेषज्ञों का अनुमान है कि प्रिंस चार्ल्स के 1967 और 1980 के बीच 20 से अधिक रिश्ते थे। तो चलिए आज हम ब्रिटेन के मौजूदा किंग के रोमांस भरी जिंदगी के बारे में जानकारी देते हैं-

चार्ल्स तृतीय का पहला प्यार– एक रिपोर्ट के अनुसार, किंग चार्ल्स का पहला प्यार लूसिया सांता क्रूज़ नाम की एक महिला थी। वह चिली के तत्कालीन राजदूत की बेटी थी। वे 1969 में एक डिनर पार्टी में मिले थे, जहां पहली नजर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।  चार्ल्स की चचेरी बहन और लूसिया की दोस्त लेडी एलिजाबेथ एंसन ने कहा, “वह उनके जीवन का पहला वास्तविक प्यार थी।”

पार्कर बाउल्स स्ट्रेचर-किंग चार्ल्स और कैमिला पहली बार 1970 में एक पोलो मैच में मिले थे। दोनों ने कुछ समय के लिए डेट किया, लेकिन भाग्य में कुछ और ही था। कैमिला ने 1973 में एंड्रयू पार्कर बाउल्स से शादी की। चार्ल्स ने 1981 में राजकुमारी डायना से शादी की। दोनों के बीच शादी के बाद भी रिश्ता बना रहा। 1993 में चार्ल्स और कैमिला के बीच का एक फोन कॉल लीक हो गया। 1997 में राजकुमारी डायना की मृत्यु के एक साल बाद चार्ल्स और कैमिला ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और 2005 में शादी कर ली।

राजकुमारी डायना- डायना और चार्ल्स पहली बार 1977 में डायना की बड़ी बहन सारा के माध्यम से मिले थे। वे अगली बार लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या के एक साल बाद 1980 में मिले थे। फरवरी 1981 में जोड़े ने अपनी सगाई की घोषणा की। पांच महीने बाद उन्होंने सेंट पॉल कैथेड्रल में एक भव्य समारोह में शादी की। 1995 में एक इंटरव्यू में राजकुमारी डायना ने कैमिला पार्कर बाउल्स के साथ चार्ल्स के अफेयर की ओर इशारा करते हुए कहा था, “उनकी शादी में तीन लोग थे”। 1992 में इस शाही जोड़े ने अलग होने की घोषणा की और तलाक ले लिया। चार्ल्स के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की भी खूब चर्चा रही। इसकी कारण से राजकुमारी डायना के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था।

सारा स्पेंसर– किंग चार्ल्स के सारा स्पेंसर के साथ ही रिश्ते रहे। राजकुमारी डायना की बड़ी बहन और 8वें अर्ल स्पेंसर की बेटी सारा और चार्ल्स पहली बार 1977 में मिले थे। 1977 में इस जोड़े के बीच कुछ समय के लिए प्यार हो गया था, लेकिन जब स्पेंसर ने प्रेस को बताया कि उसे उससे शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, तो इसके बाद वे अलग हो गए। 1978 में टाइम पत्रिका को स्पेंसर ने बताया, ”मेरा उनसे शादी करने का कोई इरादा नहीं है। मैं उनके लिए पागल नहीं हूं। मैं कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करूंगी, जिसे मैं प्यार नहीं करती। चाहे वह धूल का आदमी हो या इंग्लैंड का राजा।”

अन्ना वालेस– स्कॉटिश ज़मींदार हामिश वालेस की बेटी अन्ना वालेस 1980 में चार्ल्स से मिलीं। चार्ल्स ने अन्ना को डेट करना शुरू कर दिया। उन्होंने दो बार प्रस्ताव रखा, लेकिन अन्ना ने दोनों ही बार मना कर दिया। लेखक जेसिका जेने के अनुसार, अन्ना ने मां के 80वें जन्मदिन की पार्टी के दौरान उसने इस अफेयर को समाप्त कर दिया। चार्ल्स ने उन्हें पूरी शाम नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि, एक अन्य लेखक का मानना ​​​​है कि कैमिला के साथ राजकुमार के संबंधों के कारण दोनों अलग हो गए थे।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago