दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इसका उद्घाटन करेंगे। कल से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी और दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ हो जाएगा। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ के दोनों ओर के क्षेत्र सेंट्रल विस्टा कहते हैं। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू विजय चौक से इंडिया गेट तक 3.2 किमी में फैला हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट को राष्ट्रपति भवन से जोड़ती एक फेमस सड़क है। जो रिपब्लिक डे परेड से लेकर लोगों के पिकनिक तक की गवाह बनती रही है। जनवरी 2021 में इस सड़क और आस-पास के एरिया का सेंट्रल विस्ट प्रोजेक्ट के तहत रीडेवलपमेंट शुरू हुआ। 19 महीने बाद ये इलाका अपने नए रूप में तैयार है।

आज यानी 8 सितंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और 9 सितंबर को इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। नए कर्तव्य पथ‘ पर अब न आपको वो लाल बजरी का फुटपाथ दिखेगा और न इधर-उधर घूमती आइसक्रीम कार्ट।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को उद्घाटन कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा, जो 90 मिनट तक चलेगा। इसके लिए 6 बजे से 9 बजे तक आसपास के रास्ते बंद रहेंगे।

पीएम मोदी का कार्यक्रम...

7 PM – नेताजी सुबाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण
7:10 PM – इंडिया गेट पहुंचेंगे पीएम
7:25 PM – श्रमजीवियों से संवाद
7:30 PM – कर्तव्यपथ का उद्घाटन
7:40 PM – मंच पर पहुंचेंगे पीएम
8:02 PM – पीएम मोदी का संबोधन

इस  प्रोजेक्ट को पूरा करने में 20 हजार करोड़ रुपए लगे हैं। यहां रेड ग्रेनाइट से बने साढ़े 15 किलोमीटर के वॉकवे से लेकर 16 पुल और फूड स्टाल तक की व्यवस्था की गई है। इसे करीब 20 महीने बाद आम लोगों के लिए खोला जाएगा। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना में एक नया त्रिभुजाकार संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास और कार्यालय तथा एक नए उपराष्ट्रपति एन्क्लेव की परिकल्पना शामिल है। बता दें कि सेंट्रल विस्टा प्लान की घोषणा सितंबर 2019 में की गई थी।10 दिसंबर 2020 को PM मोदी ने इसकी नींव रखी थी। PM मोदी गुरुवार शाम 7 बजे करेंगे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। गुरुवार को ही इसका एक ड्रोन से शूट किया हुआ वीडियो सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here