Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन यानी 5 सितंबर 1986 को PAN AM फ्लाइट-73 ने मुंबई से उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 360 पैसेंजर और 19 क्रू मेंबर थे। इस फ्लाइट को पाकिस्‍तान के कराची और जर्मनी के फ्रेंकफर्ट होते हुए न्‍यूयॉर्क जाना था।

मुंबई से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट ने कराची के जिन्‍ना एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां कुछ पैसेंजर उतरे तो कुछ सवार हुए। पैसेंजर्स का उतरना-चढ़ना चल ही रहा था कि तभी एयरपोर्ट की सिक्योरिटी को तोड़ते हुए हथियारों से लैस 4 आतंकी फ्लाइट में घुस गए।

विमान में आतंकियों के घुसते ही पायलट और को-पायलट प्लेन छोड़ भाग गए। प्लेन में अब सीनियर क्रू मेंबर नीरजा भनोट बची थीं।

आतंकियों ने नीरजा से कहा कि वे सभी पैसेंजर के पासपोर्ट इकट्ठा कर लें। आतंकियों का निशाना अमेरिकी नागरिक थे, इसलिए वे पासपोर्ट के जरिए अमेरिकी नागरिकों की पहचान करना चाहते थे। नीरजा ने अपने साथियों के साथ पासपोर्ट इकट्ठे किए और अमेरिकी नागरिकों के पासपोर्ट छिपा दिए।

आतंकवादी चाहते थे कि फ्लाइट को साइप्रस ले जाया जाए और फिरौती में फिलीस्तीनी कैदियों को रिहा करवाया जाए।

मात्र 23 साल की नीरजा ने सूझ-बूझ दिखाई और इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकालने में मदद करने लगीं। नीरजा ने ज्यादातर पैसेंजर्स को बाहर निकाल दिया, लेकिन बच्चों को बाहर निकालते वक्त आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। आतंकियों से लोहा लेते हुए नीरजा शहीद हो गईं।

नीरजा को उसके दिखाए साहस के लिए भारत सरकार ने अशोक चक्र से सम्मानित किया। वहीं पाकिस्तान सरकार की तरफ से ‘तमगा-ए-इंसानियत’ और अमेरिकी सरकार की तरफ से ‘जस्टिस फॉर क्राइम अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया।

खिलाड़ियों पर आतंकी हमला– 5 सितंबर, 1972 को सुबह के 4 बजे जर्मनी के म्यूनिख में ओलिंपिक विलेज में ब्लैक सितंबर के 8 आतंकवादी घुस आए। इसके बाद आतंकवादी सीधे इजराइली खिलाड़ियों के रूम्स की तरफ बढ़े और उन्हें बंधक बना लिया। विरोध करने वाले इजराइली खिलाड़ी मोशे वेनबर्ग को असॉल्ट राइफल की गोली से उड़ा दिया। आतंकियों ने 2 इजराइली खिलाड़ियों की हत्या कर दी और 9 को बंधक बना लिया। उनकी मांग थी कि इजराइल की जेलों में बंद 200 से भी ज्यादा फिलीस्तीनियों को रिहा किया जाए और उनके लौटने के लिए एक प्लेन की भी डिमांड की।

जर्मन सरकार ने आतंकियों को प्लेन देने की मांग मान ली। हेलिकॉप्टर से आतंकी बंधकों को साथ लेकर हवाई अड्डे के लिए निकले। हवाई अड्डे पर जर्मनी कमांडो तैनात थे, लेकिन ये बस नाम के कमांडो थे। हवाई अड्डे पर आतंकियों और जर्मन कमांडो के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सभी इजराइली खिलाड़ी मारे गए। 5 आतंकी भी मारे गए और 3 को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस हादसे में मारे गए एथलीट्स को श्रद्धांजलि के तौर पर एक दिन के लिए सभी ओलिंपिक गतिविधियां सस्पेंड रही थीं। यह अब तक के ओलिंपिक गेम्स के इतिहास की सबसे त्रासद घटना है।

मदर टेरेसा का निधन– आज ही के दिन 1997 में भारत रत्न मदर टेरेसा का निधन हुआ था। मदर टेरेसा एक कैथोलिक नन थीं। अल्बेनिया में जन्मीं मदर टेरेसा 1929 में पहली बार कोलकाता आईं और फिर भारत को ही अपनी कर्मभूमि बना लिया।

मदर टेरेसा ने 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी बनाई और 45 साल तक गरीबों, बीमारों, अनाथों की सेवा की। अक्टूबर 1979 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार दिया गया। वहीं, अक्टूबर 2003 में धन्य और मार्च 2016 में संत की उपाधि से नवाजा गया। 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1666 इंग्लैंड के शहर लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये।
1836 मशहूर अमेरिकी राजनीतिज्ञ सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
1839 चीन और ब्रिटेन के बीच प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।
1882 पहला अमेरिका श्रम दिवस परेड न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया।
1885 अमेरिका के इंडियाना स्थित फोर्ट वेयन में पहली बार गैसोलीन पंप की स्थापना की गई।
1887 इंग्लैंड के थिएटर रॉयल एक्सेटर में आग लगने से 186 लोगों की मौत।
1888 भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में ब्राह्मण परिवार में हुआ।
1914 विश्व के पांच देशों ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
1920 मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव आरम्भ हुआ।
1948 रॉबर्ट सुमन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1960: अमेरिकी मुक्केबाज मोहम्मद अली ने रोम ओलिंपिक्स में 175-पाउंड कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल करियर चुना और नामी मुक्केबाज बन गए।
1962 भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। पूरे भारत में प्रतिवर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
1969 पहली स्वचालित टेलर मशीन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रॉकविल केंद्र में स्थापित की गई।
1977: नासा ने वोएजर-1 प्रोब को लॉन्च किया। यह आज तक पृथ्वी से सबसे दूर भेजी गई मानव निर्मित वस्तु है।
1980: दुनिया की सबसे लंबी टनल शुरू हुई। स्विट्जरलैंड की सेंट गोथार्ड टनल 10.14 मील (16.22 किमी) लंबी है।
1984: स्पेस शटल डिस्कवरी पहली अंतरिक्ष यात्रा से लौटा।
1991: भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ था।
1991 दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1997 मिशनरी ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन।
2002 : अफग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे।
2005 मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत।
2019: हैदराबाद में इररामट्टी मंगम्मा 74 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज मां बनीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here