Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 30 August 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 30 अगस्त 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

 

ग्रहों की स्थितिमेष राशि में राहु हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि में हैं। बुध और चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में हैं।

मेषआज के दिन छिपा हुआ ज्ञान निखरकर बाहर आएगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। नसों और त्‍वचा से सम्‍बन्धित कुछ दिक्‍कत हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

वृषभआज के दिन आपका मन भावुक रहेगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लिखने-पढ़ने के लिए उत्‍तम समय है। प्रेम और संतान की स्थिति भी भावुक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे।

मिथुनआज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्‍सव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

कर्क- आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

सिंह-आज के दिन आपके धन की आवक बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान से दूरी रहेगी।

कन्या-आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी।

तुला-आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। वहीं, व्यापार भी नरम-गरम बना रहेगा।

वृश्चिक-आज आपके लिए आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

धनु-आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय की सम्भावना है। आपको गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और व्यापार में शुभता बनी रहेगी।

मकर-आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा से आपको लाभ होगा। आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कुंभ-आज के दिन आपके भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, पर आपका व्यापार ठीक रहेगा।

मीन-आज के दिन आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here